दो मुस्लिम नेताओं ने दिया इस्तीफा, सुधीर भाटी और राजकुमार भाटी पर आपत्तिजनक आरोप

गौतमबुद्ध नगर समाजवादी पार्टी को झटका : दो मुस्लिम नेताओं ने दिया इस्तीफा, सुधीर भाटी और राजकुमार भाटी पर आपत्तिजनक आरोप

दो मुस्लिम नेताओं ने दिया इस्तीफा, सुधीर भाटी और राजकुमार भाटी पर आपत्तिजनक आरोप

Tricity Today | अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष अकबर खान और सपा नेता अनीस अहमद ने पार्टी से इस्तीफा दिया।

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के अध्यक्ष अकबर खान और सपा नेता अनीस अहमद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके अलावा दोनों नेताओं ने जिला अध्यक्ष और प्रवक्ता के खिलाफ जांच करने की मांग की है।

15 सालों से पार्टी में थे दोनों नेता
अकबर खान और अनीस अहमद ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चिट्ठी लिखते हुए कहा, "हम दोनों पिछले 15 सालों से समाजवादी पार्टी में कार्य कर रहे हैं। हमने पिछले 15 सालों में समाजवादी पार्टी में काफी अहम पदों पर काम किया है और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाया है, लेकिन इस समय जिले में समाजवादी पार्टी की हालत बहुत दयनीय हो गई।"

सुधीर भाटी और राजकुमार भाटी पर आपत्तिजनक आरोप
आरोप लगाते हुए दोनों नेताओं ने कहा, "वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक लगातार अल्पसंख्यक समाज के लोगों को अपमानित किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के द्वारा मुस्लिम लोगों का अपमान किया जा रहा है। आए दिन हमारे समाज के लोगों का जिला कार्यालय में अपमान किया जा रहा है। हम लोगों को हीन भावनाओं से देखा जाता है।" 

इसलिए पार्टी से दिया इस्तीफा
दोनों ने इस्तीफा देते हुए कहा, "हमारे समाज के लोगों ने हमेशा समाजवादी पार्टी के लिए वोट किया। हमेशा पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हुए। उसके बावजूद भी हमारा तिरस्कार किया जाता है। इन दोनों की वजह से जिले के मुस्लिम समाज में समाजवादी पार्टी के खिलाफ रोष पैदा हो गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि सुधीर भाटी और राजकुमार भाटी पार्टी की विचारधारा के विरुद्ध चले गए हैं। इनके द्वारा किए गए व्यवहार से दुखी होकर हम इस्तीफा दे रहे हैं।"

दोनों नेताओं से नहीं हो पाया संपर्क
इस मामले में "ट्राईसिटी टुडे" ने राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी और जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। उनसे संपर्क होने के बाद उनके बयान को खबर में अपडेट किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.