ग्रेटर नोएडा के दो छात्र दिल्ली परेड में लेंगे हिस्सा, स्कूल ने दी बधाई

गर्व की बात : ग्रेटर नोएडा के दो छात्र दिल्ली परेड में लेंगे हिस्सा, स्कूल ने दी बधाई

ग्रेटर नोएडा के दो छात्र दिल्ली परेड में लेंगे हिस्सा, स्कूल ने दी बधाई

Tricity Today | राजवंश भाटी और हर्षिल

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के एक स्कूल में पढ़ने वाले 2 छात्र दिल्ली में होने वाली परेड में शामिल होंगे। ग्रेटर नोएडा में स्थित ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल के 2 छात्र एनसीसी की तरफ से दिल्ली में होने वाली रिपब्लिक डे परेड में शामिल होंगे। यह ग्रेटर नोएडा और नोएडा के लिए काफी गर्व की बात है।

राजवंश भाटी और हर्षिल जाएंगे दिल्ली 
मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के सिरसा में स्थित ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल राजवंश भाटी और हर्षिल दिल्ली में आयोजित होने वाली रिपब्लिक डे परेड में शामिल होंगे। स्कूल की प्रधानाचार्य मीनाक्षी का कहना है कि यह केवल स्कूल ही नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने दोनों बच्चों को बधाई दी है। स्कूल की निदेशिका नूतन भाटी ने कहा कि विद्यालय की अच्छी नीतियों के चलते दोनों बच्चे दिल्ली में जिले का नाम रोशन करने जा रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.