डीएलएफ मॉल में भिड़ी दो महिला, सामान की बिलिंग करवाने को लेकर हुआ विवाद

Noida News : डीएलएफ मॉल में भिड़ी दो महिला, सामान की बिलिंग करवाने को लेकर हुआ विवाद

डीएलएफ मॉल में भिड़ी दो महिला, सामान की बिलिंग करवाने को लेकर हुआ विवाद

Google Image | डीएलएफ मॉल

Noida News : सेक्टर-18 डीएलएफ मॉल में बिल पहले करवाने को लेकर दो महिलाओं में मारपीट हुई। दोनों को छुटपुट चोटें आई हैं। इनमें से एक महिला जब घर पहुंच गई तो उसके पति ने ट्विट कर पत्नी के साथ मॉल में चेन लूट कोशिश की जानकारी दी। हालांकि इसका खंडन नोएडा पुलिस ने किया है।

क्या है मामला
सेक्टर- 20 थाना पुलिस के मुताबिक, डीएलएफ मॉल के स्मार्ट बाजार में दो महिलाएं खरीदारी करने के लिए पहुंची हुई थी। जहां दोनों महिलाओं ने अलग-अलग सामानों को खरीदारी की। इसके बाद दोनों बिलिंग करने के लिए लाइन में लग गई। बिलिंग कराने को लेकर बिल काउंटर पर ही दोनों महिलाओं में कहासुनी हो गई।

पुलिस दोनों की तलाश में जुटी
दोनों महिलाओं की कहासुनी को वहां के स्टॉफ ने किसी तरह शांत करवाया। स्टॉफ के समझाने के बाद महिलाएं वहां से बाहर चली आईं। फिर दोनों में मारपीट हुई। दोनों महिलाओं को थोड़ी बहुत चोट आई हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे कैमरे की सहायता से दोनों पक्ष की महिलाओं को पहचानने का प्रयास कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.