उटरावली गांव में हुई त्यागी समाज की पंचायत, सपा प्रत्याशी डॉ.महेंद्र नागर को दिया समर्थन

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव 2024 : उटरावली गांव में हुई त्यागी समाज की पंचायत, सपा प्रत्याशी डॉ.महेंद्र नागर को दिया समर्थन

उटरावली गांव में हुई त्यागी समाज की पंचायत, सपा प्रत्याशी डॉ.महेंद्र नागर को दिया समर्थन

Tricity Today | उटरावली गांव में हुई त्यागी समाज की पंचायत

Greater Noida News : मंगलवार को गांव उटरावली में सर्व समाज की एक विशाल पंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत में जोमचाना, भिकनपुर और भुनातगा के त्यागी समाज के लोग शामिल हुए। पंचायत में शामिल सभी लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर को अपना समर्थन देने पर सहमति व्यक्त की है।

डॉ.महेंद्र नागर के समर्थन में एकजुट होने का आह्वान
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी और प्रदेश सचिव संजीव त्यागी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार भाटी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। राजकुमार भाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी त्यागी समाज के मान-सम्मान की रक्षा करेगी और समाज के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने डॉ.महेंद्र नागर के समर्थन में एकजुट होने का आह्वान किया।

सैकड़ों लोग पंचायत में पहुंचे
पंचायत में उपस्थित लोगों में महेंद्र त्यागी, सुभाष त्यागी (प्रधान), रोहताश त्यागी, रूपचंद त्यागी, पवन त्यागी, पप्पू त्यागी, अभय त्यागी, मंगल सेन त्यागी, अनिल त्यागी, मूलचंद त्यागी, सुरेश त्यागी, अकुल त्यागी, पूरन सिंह, राजकुमार, जयप्रकाश, राम भूल, अमरसिंह, ऋषि ओम प्रधान, श्यामलाल प्रधान, डॉ.मदन, बालमुकुंद बाल्मीकी, धर्मवीर यादव, बसंत शर्मा और सैकड़ों अन्य लोग शामिल थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.