उद्धव ठाकरे की शिवसेना पहुंची ग्रेटर नोएडा, सोविंदर भाटी को बनाया चिटहेरा प्रमुख

नियुक्ति : उद्धव ठाकरे की शिवसेना पहुंची ग्रेटर नोएडा, सोविंदर भाटी को बनाया चिटहेरा प्रमुख

उद्धव ठाकरे की शिवसेना पहुंची ग्रेटर नोएडा, सोविंदर भाटी को बनाया चिटहेरा प्रमुख

Tricity Today | सोविंदर भाटी को बनाया चिटहेरा प्रमुख

दादरी के ग्राम चिटहेरा में शिवसेना ने गुरुवार को एक बैठक का आयोजन किया है। जिसका आयोजन दादरी युवा सेना नगर प्रमुख रवि कुमार और‌ युवा जिला उपाध्यक्ष कपिल कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस बैठक में किसानों की समस्या के ऊपर चर्चा की गई और ग्राम चिटहेरा में शिवसेना की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। 

शिवसेना ग्राम चिटहरा का प्रमुख सोविंदर भाटी‌ को नियुक्त किया गया। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर चल रहे किसान आन्दोलन को शिव सेना ने अपना समर्थन दिया है। शिव सेना जिला प्रमुख श्रीपाल सिंह राणा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा शिव सेना हर मोर्चे पर किसानों के साथ है। 

इस मौके पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविदत्त शर्मा, प्रदेश सचिव रामविलास पाल, मंडल महासचिव जयरांम बंसल, युवा जिला प्रमुख त्रिलोक नागर, जिला संगठन महामंत्री विनय पंडित, युवा जिला उपाध्यक्ष गौरव नागर और दादरी नगर प्रमुख हेमन्त शर्मा मौजूद रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.