तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा 5 दावेदार, देखिए पूरी लिस्ट

गौतमबुद्ध नगर बार एसोसिएशन चुनाव : तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा 5 दावेदार, देखिए पूरी लिस्ट

तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा 5 दावेदार, देखिए पूरी लिस्ट

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर कोर्ट

गौतमबुद्ध नगर में जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन का चुनाव चल रहा है। जिसमें शनिवार को नामांकन करने का अंतिम दिन था। नाम वापसी भी शनिवार को ही होनी थी। दोनों प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्णायक मंडल ने अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सबसे ज्यादा पांच उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। तीन पदों पर केवल एक-एक उम्मीदवार ने नामांकन किया है। लिहाजा, इन तीनों पदों पर आए प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।

निर्णायक मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि बार अध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें मनोज भाटी बोड़ाकी, नगसैन चंदेला, प्रमोद कुमार वर्मा, रेशराम चौधरी और सुशील भाटी हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो लोग अंतिम रूप से उम्मीदवार हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार और सत्यपाल सिंह के बीच चुनाव होगा। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए केवल एक उम्मीदवार मनोज शर्मा थे। उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। सचिव पद के लिए तीन दावेदार हैं। नीरज कुमार चौहान, ऋषिपाल टाइगर और सुनील कुमार नागर के बीच चुनाव होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार प्रवेश कुमार भाटी और राजेश सिंह लोहिया हैं। सह सचिव (प्रशासनिक) पद पर केवल एक उम्मीदवार महेंद्र सिंह यादव मैदान में थे। उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। सह सचिव (पुस्तकालय एवं सांस्कृतिक) पद पर भी केवल एक उम्मीदवार राजेंद्र सिंह थे। उन्हें भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है। निर्णायक मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।

निर्णायक मंडल ने बताया कि 22 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरू होगी। मतगणना समाप्त होने तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी। उसके बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। बार एसोसिएशन के 7 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने नामांकन किए हैं। इनमें से 3 पदों पर केवल एक-एक नामांकन हुआ। जिसके चलते प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। बाकी 4 पदों अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए 22 दिसंबर को मतदान करवाया जाना है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.