मिशन शक्ति अभियान-3 के तहत डीसीपी ने किया जेल का निरीक्षण तो जानिए महिला बंदियों ने क्या की मांग

मिशन शक्ति : मिशन शक्ति अभियान-3 के तहत डीसीपी ने किया जेल का निरीक्षण तो जानिए महिला बंदियों ने क्या की मांग

मिशन शक्ति अभियान-3 के तहत डीसीपी ने किया जेल का निरीक्षण तो जानिए महिला बंदियों ने क्या की मांग

Tricity Today | जिला जेल

Greater Noida: मैडम बच्चे अब बड़े होने लगे हैं। इन्हें जेल में रखने में डर लगता है। आपसे हाथ जोड़कर निवेदन है कि इन्हें रिश्तेदार के घर भिजवा दें। मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण के तहत डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला जब गुरुवार को जिला जेल का निरीक्षण करने पहुंची तो महिला बंदियों ने सुविधाओं को लेकर उनसे गुहार लगाई। इस पर डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने महिला बंदियों को उनके बच्चों को रिश्तेदार के घर भिजवाने का भरोसा दिया है।


मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण के तहत डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला द्वारा जिला कारागार के महिला बंदी सुधार गृह(बैरक) का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसीपी महिला सुरक्षा द्वारा महिला बंदियों व उनके साथ रह रहे बच्चों का हालचाल जाना। कारागार प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में भी महिला बंदियों से बातचीत की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल अधिकारियों को कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए व बंदियों की समस्याओं को भी सुना। लंबे समय से जेल में बंद महिला बंदियों द्वारा अपनी बेल की समस्या को लेकर डीसीपी महिला सुरक्षा को भी अवगत कराया गया। जिस पर उनके द्वारा समस्या को नोट करते हुए उसके त्वरित निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया गया। कुछ महिला बंदियों द्वारा जेल में बंद अपने बच्चों को अपने रिश्तेदारों के पास भेजने का अनुरोध किया गया। जेल में अभी महिला बंदियों के साथ कुल 12 बच्चे रह रहे हैं, जिसके संबंध में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष एवं सदस्यों व जेलर को आवश्यक निर्देश दिए गए। डीसीपी द्वारा जेल के निरीक्षण के दौरान जेल की सभी व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया। कोरोना महामारी के कारण जेल कर्मियों व महिला बंदियों से मास्क का प्रयोग करने, साफ सफाई रखने व सैनिटाइजर आदि का इस्तेमाल करने के लिए भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान डीसीपी महिला सुरक्षा के साथ एसीपी महिला सुरक्षा, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष समेत जेल अधिकारी भी मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.