दादरी में अज्ञात वाहन ने पीसीआर में मारी टक्कर, तीन सिपाही घायल

हादसा : दादरी में अज्ञात वाहन ने पीसीआर में मारी टक्कर, तीन सिपाही घायल

दादरी में अज्ञात वाहन ने पीसीआर में मारी टक्कर, तीन सिपाही घायल

Tricity Today | दादरी में अज्ञात वाहन ने पीसीआर में मारी टक्कर, तीन सिपाही घायल

दादरी कोतवाली क्षेत्र के दादरी बाईपास पर जारचा रोड फ्लाईओवर के पास शक्रवार की रात के समय सडक़ पर गश्त कर रही पुलिस की पीसीआर गाडी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
पुलिस के मुताबिक दादरी बाईपास पर पुलिस की पीसीआर गाडी गश्त कर रही थी। जब पीसीआर जारचा रोड फ्लाईओवर के पास पहुंची तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर पीसीआर गाडी क्षतिग्रस्त हो गयी। वहीं पीसीआर में सवार पुलिसकर्मी रविंद्र कुमार, अरविंद कुमार व संदीप कुमार घायल हो गये। 

हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फ रार हो गया। घटना की सूचना सिपाही संदीप कुमार ने कोतवाली में दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी और घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया। जिसमें रविंद्र कुमार व अरविंद कुमार को गंभीर चोटें आयी हैं। संदीप कुमार को उपचार के बाद छुटटी दे दी गयी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.