स्वामी विवेकानंद की जयंती पर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने युवा उद्यमियों को किया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने युवा उद्यमियों को किया सम्मानित

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने युवा उद्यमियों को किया सम्मानित

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में युवा उद्यमियों को किया सम्मानित

इस समारोह के मुख्य अतिथि जनरल वीके सिंह रहे जिन्होने समारोह में सम्मिलित हो कर सभी युवा उद्यमियों को सम्मानित किया है। समारोह की शुरुवात स्वामी विवेकानंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एवं गाज़ियाबाद सांसद जनरल वीके सिंह ने युवा उद्यमियों को सम्मानित किया है।मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर गौतमबुद्ध नगर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिसमें युवा उद्यमियों को सम्मानित किया गया है। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद के 158वी जयंती पर 36वें राष्ट्रीय युवा दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा IIMT College, Greater Noida में युवा उद्यमियों को सम्मान करने का कार्यक्रम किया है। 

गौतमबुद्ध नगर के भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अन्नू पंडित ने बताया कि भारत देश युवाओं का देश है। इस देश का भविष्य युवा ही तय करेंगे। स्वामी विवेकानंद का यह मानना था कि अगर केवल 100 युवा एक जुट हो जाए तो वो पुरे देश में क्रान्ति ला सकते हैं। विवेकानंद के विचारों को दोहराया "उठो, जागो, और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।"

इस कार्यक्रम में MLC विधायक श्रीचंद शर्मा, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह सोमवंशी, भजयुमो प्रदेश मन्त्री सतेन्द्र नागर, रजत विमल, श्याम रावत, गोविंद चौधरी, रकम सिंह भाटी, विजेंद्र भाटी, पवन नागर, सुभाष भाटी, महेश शर्मा, मयंक अग्रवाल, मोनू गर्ग जिला महामंत्री, राज नागर, संदीप गोयल, सोबिन्द्र भाटी, योगेश भाटी, दुष्यंत चौधरी, नरेश भारद्वाज, अविनाश चौहान, बीना शुक्ला, सुमेश त्यागी, योगेश चौधरी, राहुल पंडित, समीर भाटिया, संजीव ठकराल, देवेन्द्र खटाना, राकेश पाण्डेय, शुभम उपाध्याय, हरेन्द्र पहलवान, भोला पाल, दीपक शर्मा, अभिषेक भदौरिया, विनोद भाटी, दिनेश वर्मा मौजूद रहें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.