यमुना प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का अनोखा प्रदर्शन, भैंस पर YEIDA लिखकर बजाई बीन, Video

Greater Noida : यमुना प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का अनोखा प्रदर्शन, भैंस पर YEIDA लिखकर बजाई बीन, Video

यमुना प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का अनोखा प्रदर्शन, भैंस पर YEIDA लिखकर बजाई बीन, Video

Google Image | यमुना प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का अनोखा प्रदर्शन

Greater Noida : यमुना प्राधिकरण के खिलाफ किसान काफी दिनों से सलारपुर अंडरपास के नीचे बैठकर धरना दे रहे हैं, लेकिन कोई भी किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए तैयार नहीं है। रविवार को 28वें दिन किसानों ने अनोखे तरीके से यमुना विकास प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया है। किसानों ने एक भैंस के ऊपर मोटे-मोटे शब्दों में "यमुना प्राधिकरण" लिखा और फिर उसके सामने बीन बजाई।  कोई भी अधिकारी समस्या सुनने नहीं आया
भारतीय किसान यूनियन (अजगर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवीर नागर का कहना है कि अधिकारियों को नींद से जगाने के लिए भैंस के आगे बीन बजाई है। किसान पिछले 28 दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी अभी तक उनकी बातें सुनने के लिए नहीं आया है। उल्टा इस धरना प्रदर्शन को समाप्त करने के लिए यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारी काफी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जिले के किसान अब किसी की बातों में नहीं आने वाले। जब तक किसानों को इंसाफ नहीं मिल जाता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

इन मांगों को लेकर धरना दे रहे किसान
लोगों ने बताया कि सलारपुर अंडरपास के नीचे पिछले 28 दिनों से जिले के किसान अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। किसानों की मांग 10% विकसित प्लॉट और 64.7% मुआवजे की है। इसके अलावा आबादी लीजबैक का ट्रांसफर, न्यूनतम 120 मीटर प्लॉट का प्रावधान और बड़े प्लॉटों को विभाजन कर किसानों की उपयोगिता के आधार पर लगाना है। 

आज राकेश टिकैत आएंगे ग्रेटर नोएडा
सलारपुर अंडरपास के नीचे बैठे किसानों को समर्थन देने के लिए आज सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आएंगे। इस दौरान वह किसानों को संबोधित करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना का कहना है कि जिले का कोई भी ग्रामीण अकेला नहीं है। अगर कोई भी प्राधिकरण या अधिकारी किसानों के अधिकारों का हनन करेगा तो उसके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

सपा विधायक अतुल प्रधान ग्रेटर नोएडा में करेंगे पंचायत
उधर, दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ भी धरना प्रदर्शन चल रहा है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने काफी किसानों को मुकदमे दर्ज करवाकर उनको जेल भिजवा दिया है। इसी के चलते अब समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान भी आज सोमवार को ग्रेटर नोएडा आएंगे। वह ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के सामने किसानों के साथ पंचायत करके आगे की रणनीति तैयार करेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.