दुजाना गांव में अनोखा यज्ञ शुरू, पहले दिन माता रानी से विश्व शांति का मांगा वरदान

Greater Noida : दुजाना गांव में अनोखा यज्ञ शुरू, पहले दिन माता रानी से विश्व शांति का मांगा वरदान

दुजाना गांव में अनोखा यज्ञ शुरू, पहले दिन माता रानी से विश्व शांति का मांगा वरदान

Tricity Today | दुजाना गांव में यज्ञ शुरू

Greater Noida News : दुजाना गांव में एक अनोखा यज्ञ (हवन) शुरू हुआ है। यह यज्ञ 24 अक्टूबर तक चलेगा, इस दौरान भजनों और मन्त्रों की मधुर ध्वनि दूर-दूर तक सुनाई पड़ रही है। यज्ञ में दुजाना और आसपास के गांवों की महिलाओं समेत सैकड़ों लोग आ रहे हैं। देश और विश्व की शांति व सुरक्षा की कामना के लिए इस यज्ञ का आयोजन हो रहा है।

8 वरिष्ठ यजमानों को बुलाया
अखंड यज्ञ संयोजक सदस्य ओमवीर आर्य ने बताया कि शुक्रवार को दुजाना गांव में दादी सती मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया। इस यज्ञ कार्यक्रम के लिए 8 वरिष्ठ यजमानों को बुलाया गया। वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ यज्ञ को शुरू किया गया है और यह 24 अक्टूबर तक चलेगा। इस यज्ञ में शामिल होने के लिए दूर-दराज के हिन्दू भक्त आ रहे हैं।

कई इलाकों से आए भक्त
शुक्रवार को इस यज्ञ में आचार्य सत्यव्रत (अजमेर), कल्याण सिंह आर्य (बिजनौर), ओम प्रकाश आर्य (भरतपुर), महाशय रामगोपाल, महाशय मानसिंह, रविंद्र आर्य, रामेश्वर सरपंच, महेन्द्र आर्य, हुकम सिंह आर्य, ईलचन्द नागर, यशवीर भगतजी, कमल आर्य, धर्मवीर प्रधान (सफीपुर), सतीश आर्य, नरपतसिंह प्रधानाचार्य नवादा, रमेश आर्य (सिकन्दराबाद), योगेश आचार्य (राजघाट) और ओमिन्द्र आर्य (इकला) आदि विद्वान मुख्य रूप से पहुंचे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.