ब्रजेश पाठक बोले- योगी राज में आप सबसे सुरक्षित, डॉ.महेश शर्मा के पक्ष में मांगे वोट

ग्रेटर नोएडा में यूपी के उपमुख्यमंत्री : ब्रजेश पाठक बोले- योगी राज में आप सबसे सुरक्षित, डॉ.महेश शर्मा के पक्ष में मांगे वोट

ब्रजेश पाठक बोले- योगी राज में आप सबसे सुरक्षित, डॉ.महेश शर्मा के पक्ष में मांगे वोट

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

Greater Noida News : उत्तर प्रदेश की डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बुधवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने सांसद उम्मीदवार डॉ.महेश शर्मा के साथ नामांकन करवाया। उसके बाद शारदा यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान बृजेश पाठक ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। बृजेश पाठक ने गौतमबुद्ध नगर की जनता से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ.महेश शर्मा के पक्ष में वोट देने की मांग की है।

"पूरे विश्व में बनी ग्रेटर नोएडा की पहचान"
ब्रजेश पाठक ने इस दौरान कहा, "आज नोएडा-ग्रेटर नोएडा की चर्चा पूरे विश्व में है। यहां बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिल रहा है। एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट और सबसे बड़ी फिल्म सिटी यहां बन रही है। यहां पर निवेश करने के लिए देश और विदेश की कंपनियां आ रही हैं।"

"प्रदेश में गुंडे-माफिया सलाखों के पीछे"
उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, "उत्तर प्रदेश में गठबंधन का फ्लॉप शो है। यह गठबंधन वर्ष 2012 और 2019 में भी फ्लॉप हो चुका है। जिस तरह से समाजवादी पार्टी ने राज्य में शासन किया, लोगों ने उसे पूरी तरह से खारिज कर दिया। भाजपा यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी। सपा ने अपनी सरकार में बदमाश और माफिया दिए थे। भाजपा सरकार ने ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ दिया। आज हम दावे के साथ कह सकते हैं कि प्रदेश में कोई भी गुंडे माफिया नहीं है, वो या तो सलाखों के पीछे है या फिर दुनिया छोड़ चुके हैं।"

"प्रदेश की कानून व्यवस्था नंबर-1"
बृजेश पाठक ने आगे कहा, "भाजपा की सरकार बनने के बाद स्थितियां बदल गई हैं। आज गुंडे और माफिया गायब हो गए हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था नंबर-1 है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की छवि को बदलने का काम किया है। इस क्षेत्र से पार्टी को सबसे बड़ी जीत दिलानी की जिम्मेदारी एक-एक कार्यकर्ता की है। इसके लिए कार्यकर्ता को सुनिश्चित करना है कि 26 अप्रैल को एक-एक मतदाता को घर से निकालकर मतदान कराएं।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.