नोएडा, दादरी और जेवर में जश्न, भाजपा ने होली-दीवाली मनाई एकसाथ

छा गए भगवाधारी : नोएडा, दादरी और जेवर में जश्न, भाजपा ने होली-दीवाली मनाई एकसाथ

नोएडा, दादरी और जेवर में जश्न, भाजपा ने होली-दीवाली मनाई एकसाथ

Tricity Today | भाजपा ने होली-दीवाली मनाई एकसाथ

  • - गौतमबुद्ध नगर की तीनों सीटों पर भगवा लहराया
  • - नोएडा से भाजपा उम्मीदवार पंकज सिंह की ऐतिहासिक जीत
  • - तेजपाल नागर फिर बने दादरी के विधायक
  • - जेवर सीट पर धीरेन्द्र सिंह 56,315 हजार वोटों से जीते
Noida News : गौतमबुद्ध नगर में भारतीय जनता पार्टी के तीनों उम्मीदवार जीत गए हैं। नोएडा से पंकज सिंह ने तो चुनावी इतिहास का नया रिकॉर्ड कायम किया है। दादरी विधानसभा सीट से मास्टर तेजपाल सिंह नागर ने भी बड़े अंतर से जीत हासिल की है। इसी तरह जेवर में ठाकुर धीरेंद्र सिंह रिकॉर्ड मतों से जीते हैं। नोएडा, दादरी और जेवर में जश्न का माहौल है। ढोल, नगाड़ों, फूल मालाओं, पटाखों और गुलाल से तीनों विधायकों का जोरदार स्वागत समर्थक कर रहे हैं। भाजपाइयों ने दिवाली और होली एकसाथ मना रहे हैं।

लगातार दूसरी बार भाजपा ने तीनों सीट जीतीं
गौतमबुद्ध नगर में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत है। आपको बता दें कि लगातार दूसरी बार भाजपा ने गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर कब्जा किया है। इसमें बड़ी बात यह है कि तीनों विधायकों का विनिंग मार्जिन पिछले चुनाव के मुकाबले कहीं ज्यादा बढ़ गया है। इससे विपक्षी दलों के हौसले पस्त हैं। दरअसल, पिछले 6 महीने से मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस तमाम मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और विधायकों को घेर रहे थे। खासतौर से किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आंदोलन चल रहा था। अब जिस तरह से तीनों उम्मीदवार बड़े अंतर से जीते हैं, उसे देखकर साफ लग रहा है कि योगी आदित्यनाथ सरकार के प्रति आम आदमी में भरोसा बढ़ा है।

भारतीय जनता पार्टी की पूरे भारत में सबसे बड़ी जीत
नोएडा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के प्रत्याशी और मौजूदा विधायक पंकज सिंह (Pankaj Singh MLA) ने देश में विधानसभा चुनाव से जुड़ा सबसे बड़ा रिकॉर्ड कायम किया है। पंकज सिंह ने रिकॉर्ड तोड़ 1,79,000 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। यह देश के किसी भी विधानसभा चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में पंकज सिंह ने बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। पिछली बार वह उत्तर प्रदेश में तीसरे सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले विधायक थे। इस बार ना केवल उन्होंने उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देशभर के पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। आपको बता दें कि अब तक देशभर के राज्यों में 300 से ज्यादा विधानसभा चुनाव हो चुके हैं।

1.38 लाख वोटों से जीते तेजपाल नागर 
दादरी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार तेजपाल नागर ने जीत हासिल की है। तेजपाल नागर को 2,18,068 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर सपा उम्मीदवार राजकुमार भाटी 79,850 वोट सिमट गए हैं। दादरी के अलावा नोएडा विधानसभा और जेवर विधानसभा पर भी भाजपा ने का प्रचंड जीत हासिल की है। तेजपाल नागर 138,218 वोटों से जीते हैं। आपको बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में तेजपाल नागर 80,177 वोटों से जीते थे। इस बार पहले से भी ज्यादा मार्जिन से जीत हासिल की हैं।

पिछले चुनाव के मुकाबले 2 गुना जीत
गौतमबुद्ध नगर जिले की जेवर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के उम्मीदवार ठाकुर धीरेंद्र सिंह को विजयी घोषित किया गया है। यह धीरेंद्र सिंह की दूसरी लगातार जीत है। बड़ी बात यह है कि पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार धीरेंद्र सिंह ने दोगुने से भी ज्यादा मतों के अंतर से कामयाबी हासिल की है। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन के उम्मीदवार अवतार सिंह भड़ाना रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक धीरेंद्र सिंह ने करीब 57,000 वोटों से जीत हासिल की है। 
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.