यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा एक्सप्रेसवे पर घटी वाहनों की रफ्तार, अब इस स्पीड से दौड़ेंगे वाहन

काम की खबर : यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा एक्सप्रेसवे पर घटी वाहनों की रफ्तार, अब इस स्पीड से दौड़ेंगे वाहन

यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा एक्सप्रेसवे पर घटी वाहनों की रफ्तार, अब इस स्पीड से दौड़ेंगे वाहन

Google Photo | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए काम की खबर है। दोनों एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार सीमा तय हो गई है। यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहन 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। इसके अलावा भारी वाहन 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। यह नियम आगामी 15 फरवरी तक लागू रहेंगे। यह नियम बीती रात रात 12:00 बजे से लागू हो गए हैं।

क्यों लिया यह फैसला
दरअसल, ठंड के मौसम में कोहरा अधिक पड़ता है। जिसकी वजह से अधिकतर हादसे होते हैं। इन हादसों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह नियम 15 दिसंबर से लेकर 15 फरवरी तक लागू रहेंगे। इस दौरान दोनों एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहन 75 किलोमीटर और भारी वाहन 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार दौड़ सकेंगे। इससे ज्यादा स्पीड करने पर वाहनों के चालान कट जाएंगे और लोगों की जेब पर भारी असर पड़ेगा।

नोएडा पुलिस की रिपोर्ट पर एक्सप्रेसवे पर घटी रफ्तार
आपको बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर हर साल यह नियम लागू किए जाते हैं। जबकि नोएडा एक्सप्रेसवे पर गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट पर स्पीड घटाई गई है। पिछले कुछ सालों के दौरान देखा गया है कि नोएडा एक्सप्रेसवे पर ठंड के मौसम में कोहरा अधिक होने की वजह से हादसे हुए हैं और काफी लोगों की जान भी गई है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो जाती है और गाड़ियां आपस में टकरा जाती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.