ग्रेटर नोएडा के इन 5 सेक्टरों में बनेंगे वेंडिंग जोन, फ्री वाई-फाई समेत इन सुविधाएं से होंगे लेंस

अच्छी पहल : ग्रेटर नोएडा के इन 5 सेक्टरों में बनेंगे वेंडिंग जोन, फ्री वाई-फाई समेत इन सुविधाएं से होंगे लेंस

ग्रेटर नोएडा के इन 5 सेक्टरों में बनेंगे वेंडिंग जोन, फ्री वाई-फाई समेत इन सुविधाएं से होंगे लेंस

Google Image | ग्रेटर नोएडा सेक्टर-62 स्थित पिंक वेंडिंग जोन

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण शहर को रेहड़ी और पटरी से मुक्त बनाने की कवायद में लग गया है। प्राधिकरण ने शहर में 5 जगहों पर वेंडिंग जोन बनाने का निर्णय किया है। जिसके लिए कार्य भी शुरू कर दिया गया है। वेंडिंग जोनों में प्राधिकरण द्वारा क्योंस्क के साथ-साथ पार्किंग और वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसी के साथ और भी कई अन्य सुविधाएं वेंडिंग जोन पर उपलब्ध कराई जाएंगी। प्राधिकरण ने इसके लिए 19 करोड़ रुपए का बजट तय कर लिया है। 

इन 5 सेक्टरों में बनाए जाएंगे वेंडिंग जोन 
आपको बता दें कि यह वेंडर जोन बनाने की प्रक्रिया पूर्व सीईओ नरेंद्र भूषण ने शुरू की थी। जिसके अंतर्गत उन्होंने 5 सेक्टरों में वंडर जोर बनाने का काम शुरू किया। प्राधिकरण ने सेक्टर-बीटा वन, 36, डेल्टा टू, अल्फा टू और बीटा टू में वेंडिंग जोन बनाएगा। वेंडिंग जोन के बन जाने से शहर के किनारे लगने वाले रेड पटरी से निजात मिल जाएगी। साथ ही शहर की खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। इसी के साथ-साथ यहां पर लोगों को कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां पर पार्किंग व्यवस्था के साथ-साथ वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा लोगों को यहां पर संगीतमय माहौल मिलेगा और बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की जाएगी। 

200 से अधिक क्योंस्क बनाई जाएंगी 
इन पांच जगहों पर प्राधिकरण 200 से अधिक क्योंस्क बनाएगा। सबसे ज्यादा क्योंस्क बीटा-2 वेंडिंग जोन पर बनाई जाएंगी। दिल्ली की आर्किटेक्ट फॉर्म वास्तु मंडल से इसका डिजाइन तैयार करा लिया गया है। फिलहाल इन दोनों में छोटे-छोटे क्योंस्क को बनाया जाएगा, लेकिन सीईओ सुरेंद्र सिंह ने इनमें बदलाव करने के लिए कहा है। जिसके ऊपर परियोजना विभाग द्वारा कार्य भी शुरू कर दिया गया है। सीईओ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि की ग्रेटर नोएडा में बनाए जाने वाले वेंडिंग जोन आदर्श बने। यहां पर आने वाले सभी लोगों को एक बार बेहतर माहौल मिलना चाहिए। साथ ही यह ग्रेटर नोएडा की पहचान बने। वेंडिंग जोन को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.