20 दिनों में कल दूसरी बार ग्रेटर नोएडा आएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, जानिए क्यों

बड़ी खबर : 20 दिनों में कल दूसरी बार ग्रेटर नोएडा आएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, जानिए क्यों

20 दिनों में कल दूसरी बार ग्रेटर नोएडा आएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, जानिए क्यों

Google | उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Greater Noida : शुक्रवार 25 नवंबर को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश शासन गोपनीय विभाग द्वारा पत्र जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को उनके स्वागत और विदाई के लिए नामित किया है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ग्रेटर नोएडा आएंगे। 

22 देशों के अफ्रीकी छात्रों से रूबरू होंगे
जगदीप धनखड़ ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में चल रहे हैकथान कार्यक्रम में 22 देशों के अफ्रीकी छात्रों से रूबरू होंगे। इसको लेकर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में भी तैयारियां चल रही है। कल 25 नवंबर को यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथान का समापन करेंगे। बीते 22 नवंबर को इस हैकथान का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। अब इस कार्यक्रम का समापन करने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आ रहे हैं।

20 दिनों में दूसरी बार आ रहे जगदीप धनखड़ 
आपको बता दें कि इससे पहले 5 नवंबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ग्रेटर नोएडा आए थे। यहां पर उन्होंने एक्सपो मार्ट में हो रहे वाटर वीक का समापन किया था। यह कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में चल रहा था। जिसका उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया था। अब 20 दिनों में दूसरी बार जगदीप धनखड़ ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.