5 नवंबर को ग्रेटर नोएडा आएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, जानिए क्यों

BIG BREAKING : 5 नवंबर को ग्रेटर नोएडा आएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, जानिए क्यों

5 नवंबर को ग्रेटर नोएडा आएंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, जानिए क्यों

Google Image | जगदीप धनखड़

Greater Noida : आगामी 5 नवंबर को भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में वाटर वीक कार्यक्रम चल रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया था। बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा में चले वाटर वीक कार्यक्रम का समापन भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। इसीलिए वह आगामी 5 नवंबर को ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं।

द्रोपदी मुर्मू ने किया था उद्घाटन
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित हो रहे इंडिया वाटर वीक का राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उद्घाटन किया। बीते 1 नवंबर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने वाटर वीक का उद्घाटन किया। इंडिया वाटर वीक के 7वें संस्करण में दुनियाभर से दो हजार से अधिक लोग जल संरक्षण, नदियों में कम होता पानी आदि विषयों पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत किया।

देश को ग्रेटर नोएडा से दिया यह सन्देश
राष्ट्रपति श्रीमति मुर्मू इस दौरान कहा था, "जल का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। भारतीय सभ्यता में पानी को दैवीय रूप में जाना जाता है। हमारे देश में पूजा-पाठ का विधि-विधान जल पूजा से प्रारंभ होता है। नदियों, सरोवर और दूसरे जल स्रोतों के निकट हमारी सभ्यता विकसित हुई है। बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण पानी के विशाल भंडार सूख रहे हैं। यह समस्या केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सामने आकर खड़ी हो चुकी है। दुनिया का एक बड़ा हिस्सा पीने के पानी के लिए परेशान है।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.