गुरु द्रोण मेले में हुडदंग काटने वाले युवकों को खदेड़ा

ग्रेटर नोएडा में पुलिस के लाठी चार्ज का वीडियो वायरल : गुरु द्रोण मेले में हुडदंग काटने वाले युवकों को खदेड़ा

गुरु द्रोण मेले में हुडदंग काटने वाले युवकों को खदेड़ा

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में पुलिस के लाठी चार्ज का वीडियो वायरल

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में चल रहे गुरु द्रोण मेले में गुरुवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब दो युवकों ने मेले में हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। मेले में मौजूद भीड़ और पुलिस बल के लिए यह स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई। युवकों के उत्पात से मेले का माहौल बिगड़ गया, जिसके चलते पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे घटना क्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मियों को युवकों पर लाठियां बरसाते हुए देखा जा सकता है। कैसे शुरू हुआ विवाद
दनकौर कस्बे में गुरु द्रोण मेले का आयोजन किया गया था। जहां गुरुवार की शाम को दो युवक मनीष और रितिक निवासी दनकौर ने मेले में हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया।। दोनों युवक मेले में मौजूद लोगों से बदतमीजी और झगड़ा कर रहे थे। जिससे मेले का शांतिपूर्ण माहौल बिगड़ रहा था। मेले में मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को शांत करने के लिए युवकों को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों युवक लगातार कानून व्यवस्था को चुनौती देते रहे। युवकों के इस अनुशासनहीन व्यवहार से मेले में मौजूद महिलाएं और बच्चे भयभीत हो गए। वहां एक अफरातफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन
इस मामले में ग्रेटर नोएडा के एडशिनल डीसीपी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आखिरकार लाठीचार्ज का सहारा लिया। पुलिसकर्मियों ने युवकों पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाईं और उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ सार्वजनिक शांति भंग करने और कानून व्यवस्था में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि युवकों को पहले चेतावनी दी गई थी, लेकिन जब वे नहीं माने तो लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कदम मेले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए उठाया गया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.