विजय भाटी ने कहा- सीएम ने यूपी को देश में नम्बर वन बनाया

योगी के साढ़े चार साल : विजय भाटी ने कहा- सीएम ने यूपी को देश में नम्बर वन बनाया

विजय भाटी ने कहा- सीएम ने यूपी को देश में नम्बर वन बनाया

Tricity Today | विजय भाटी

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को 148 शक्ति केन्द्रों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया है। प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर चौपाल आयोजित की गई हैं। भाजपा ने सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा, जारचा, बिसरख, दादरी देहात, दनकौर, रबुपुरा, ज़ेवर, दादरी नगर, कासना और बादलपुर मंडलों पर चौपाल आयोजित की गई हैं। जिसमें सरकार के साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों के विषय में आम आदमी को जानकारी दी गई। 

भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने साढ़े 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। यह प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक वर्ष रहे हैं। प्रदेश सरकार ने भय मुक्त प्रदेश बनाकर विदेशी निवेश लाने का काम किया है। जिससे आज प्रत्येक ज़िले में विकास कार्य और उद्योग स्थापित हो रहे हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के प्रत्येक जनपद में जाकर जनता के स्वास्थ्य की जानकारी ली। सरकार ने आम आदमी को स्वस्थ रखने के लिए दिन-रात काम किया है। जिससे कोरोनावायरस से जनता की जान बची है। 

विजय भाटी ने कहा, "प्रदेश के विकास के लिए इस सरकार ने स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, पानी, बिजली, सड़क और खड़ंजा आदि की उचित व्यवस्था की है। प्रदेश सरकार ने पूरे देश में कोरोना काल की लड़ाई में सबसे ज़्यादा वैक्सिन लगाई हैं। यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में राज्य तेजी से तरक्की कर रहा है। इन चौपाल पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, योगेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, गजेंद्र मावी, सेवानंद शर्मा, कर्मवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया, महेश शर्मा, मनोज भाटी, संजय भाटी, सौमेस गुप्ता, विचित्र तोमर आदि उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.