सुरेंद्र सिंह नागर बोले- मोदी और योगी ने सबको दिया फायदा

ग्रेटर नोएडा में विकसित भारत संकल्प यात्रा : सुरेंद्र सिंह नागर बोले- मोदी और योगी ने सबको दिया फायदा

सुरेंद्र सिंह नागर बोले- मोदी और योगी ने सबको दिया फायदा

Tricity Today | सुरेंद्र सिंह नागर ने महिला को दिया सम्मान

Greater Noida News : "विकसित भारत संकल्प यात्रा" बुधवार को दादरी विधानसभा के चोना और खगोड़ा गांव में पहुंची। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर उपस्थित रहे। सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि 2014 से जब से प्रधानमंत्री मोदी बने हैं, यह देश परिवर्तन देख रहा है। कितनी भी विकास योजना है, वह धरातल पर पहुंच रही हैं। गरीबों का कल्याण हो रहा है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतोदय के सपने को साकार कर रही है।  

मोदी ने सबको दिया फायदा : सुरेंद्र सिंह नागर
सुरेंद्र सिंह नागर ने आगे कहा कि आप और हम सभी इस विकसित भारत संकल्प में सकारात्मक सहयोगी की भूमिका का निर्वहन करें। आज देश में अगर किसी की गारंटी स्वीकारता जनता के बीच में है तो सिर्फ मोदी की है। वरिष्ठ नेता देवेंद्र खटाना ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं "सरकार आपके द्वार" तक पहुंच रही है। आयुष्मान कार्ड के तहत 5,00,000 तक मुफ्त में इलाज करवाया जा सकता है। यह गरीब लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत है। इस देश में सभी को सम्मान दिया पीएम मोदी ने दिया है। 

गांव चोना प्रधान नीतू को दिया सम्मान
कार्यक्रम के संयोजक रवि जिंदल ने बताया कि इस मौके पर वरिष्ठ नेता शूरवीर गहलोत कन्हैया, पंडित प्रदीप राणा, कपिल गुर्जर, रवि जिंदल, प्रधान भीष्म शर्मा और नोडल अधिकारी अभिषेक चौहान ने "हर घर नल योजना" के तहत गांव चोना प्रधान नीतू को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.