दनकौर में जेपी नड्डा बोले- पीएम मोदी की सभी योजनाओं को हर घर पहुचाएंगे हम

ग्रेटर नोएडा पहुंची 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' : दनकौर में जेपी नड्डा बोले- पीएम मोदी की सभी योजनाओं को हर घर पहुचाएंगे हम

दनकौर में जेपी नड्डा बोले- पीएम मोदी की सभी योजनाओं को हर घर पहुचाएंगे हम

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में जेपी नड्डा

Greater Noida News : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज ग्रेटर नोएडा में है। ग्रेटर नोएडा के दनकौर में उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। दरअसल, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के दौरान लाभार्थियों से संवाद किया। उसके बाद अब जेपी नड्डा जिले की जनता के साथ संवाद कर रहे हैं। इस दौरान जेपी नड्डा ने मोदी सरकार और योगी सरकार की उपलब्धियां को गिनवाया। वह जिले की जनता के साथ आमने-सामने बैठकर बातचीत कर रहे हैं। मौके पर भारी संख्या में भाजपा नेता मौजूद हैं।

झारखंड से शुरू हुई 'विकसित भारत संकल्प यात्रा'
ग्रेटर नोएडा में जेपी नड्डा ने कहा, "15 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के खूंटी से जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर "विकसित भारत संकल्प यात्रा" का शुभारंभ किया था। इस संकल्प यात्रा का लक्ष्य भारत के ज्यादा से ज्यादा पंचायत, गांव और नागरिकों तक पहुंचना है। इस यात्रा में लगभग 2.55 लाख पंचायतों तक हम पहुंचेंगे।" 

3 घंटे बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा, "देश में लगभग 3600 नगर पालिका और नगर परिषद आदि हैं। उन तक भी हम पहुंचने वाले हैं। इस यात्रा का समापन 25 जनवरी को होगा। इसमें हमारे सभी सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री, विधायक, नगर पालिका और नगर परिषद के सदस्य जुड़ेंगे। इस यात्रा के माध्यम से हमें प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उनके लाभार्थियों तक पहुंचानी है।" आपको बता दें कि करीब 3 घंटे तक ग्रेटर नोएडा में रहने के बाद जेपी नड्डा दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.