ग्रेटर नोएडा के गांवों में पहुंचे प्रभारी मंत्री, सैकड़ों लोगों ने लिया मोदी की योजनाओं का लाभ

विकसित भारत संकल्प यात्रा : ग्रेटर नोएडा के गांवों में पहुंचे प्रभारी मंत्री, सैकड़ों लोगों ने लिया मोदी की योजनाओं का लाभ

ग्रेटर नोएडा के गांवों में पहुंचे प्रभारी मंत्री, सैकड़ों लोगों ने लिया मोदी की योजनाओं का लाभ

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा के गांवों में पहुंचे प्रभारी मंत्री

Greater Noida News : भारतीय जनता पार्टी की "विकसित भारत संकल्प यात्रा" बुधवार को ग्रेटर नोएडा के नई बस्ती और समाधिपुर गांव में पहुंची। यहां पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया। इस मौके पर लोगों को भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां गिनवाने के लिए जिला प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह आए। मौके पर जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी भी मौजूद रहे।

नई बस्ती और समाधिपुर गांव के लोगों ने उठाया फायदा
ग्रेटर नोएडा में निकलने वाली "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के जिला अभियान संयोजक रवि जिंदल ने बताया कि जिले का कोई भी नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई योजना से अछूता न रहे, इसके लिए यह संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। बुधवार को नई बस्ती और समाधिपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची।

मोदी-योगी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश
इस दौरान प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि आज भारत देश-दुनिया में विकाश कार्यों के साथ आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनकर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। केंद्र में मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार गरीब-शोषित लोगों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इसलिए हम सबको मिलकर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित बनाना है।

मौके पर ये लोग मुख्य रूप से रहे
इस मौके भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी, ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह भाटी, वीरेंद्र भाटी, कर्मवीर आर्य, कपिल गुर्जर, इंद्र नागर, राज नागर, राधाचरण भाटी, देवेंद्र खटाना, गुरुदेव भाटी, संजय भाटी, सुन्दर फौजी, रिंकू भाटी, कुलदीप भाटी और भगत सिंह भाटी आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.