स्वयंसेवकों ने मनाया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना दिवस, मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजा हुई

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : स्वयंसेवकों ने मनाया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना दिवस, मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजा हुई

स्वयंसेवकों ने मनाया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना दिवस, मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजा हुई

Tricity Today | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

Greater Noida News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना दिवस विजयदशमी के मौके पर जिले के सभी नगर और बस्ती में पथ संचलन किया गया। ग्रेटर नोएडा के गांवों और शहरों में आज आरएसएस कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के केशव नगर राजगुरू बस्ती में सुबह 7 बजे पथ संचलन प्रारंभ किया गया।

संस्कृति आपर्टमेंट से शुरू हुई पथ संचलन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की राजगुरू बस्ती में संस्कृति आपर्टमेंट से पथ संचलन प्रारंभ किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। इस बार पथ संचलन बड़े पैमाने पर न करके बस्ती स्तर पर ही किया गया। यह पूरे जिले की योजना के साथ हुआ। जिसमें सोसाइटी और ग्राम सभा के स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया।  

कई सोसाइटी के निवासियों ने लिया हिस्सा
केशव नगर आईटी प्रमुख ने बताया कि पथ संचलन कार्यक्रम में ऐस एस्पायर, संस्कृति, पंचशील हायनिश, सुपरटेक एको विलेज, अरिहन्त आरदेंन, वैलेंसिया और स्टेलर वन के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पूरे रास्ते सोसाइटी की माताओं और बहनों द्वारा पुष्प वर्षा की गई। भारत माता की जय और वंदेमातरम के उदघोष से पूरा वातारण गूंज उठा। जिसमे हजारों स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में हिस्सा लिया। 

मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक शस्त्र पूजा की
सभी स्वयंसेवक बैण्ड-बाजे की धुन के साथ कदमताल करते हुए चले। कोरोना प्रोटोकॉल का उचित ध्यान रखा गया। इस कार्यक्रम में सभी उम्र के स्वयंसेवक दिखाई दिए। एक ही गणवेश में एकता और अनुशासन की झलक पूरे कार्यक्रम में  दिखी। सोसाइटी और गांवों में सभी का बढ़-चढ़ स्वागत किया गया। मातृ शक्तियों ने टीका लगाकर पुष्प वर्षा की। राजगुरू बस्ती का कार्यक्रम समापन संस्कृति आपर्टमेंट में किया गया। वहीं, सुत्याना गांव का समापन मां भगवती मंदिर में किया गया। मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक शस्त्र पूजा की गई और राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया गया। संघ प्रार्थना के पश्चात सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। राजगुरु बस्ती से महिपाल, विश्वकांत, धीरज, सागर, अनुज, ललित, बलवंत, चित्रेश, अमित, तुषार, हरि और अनुपम आदि स्वयंसेवकों ने व्यवस्था का दायित्व लिया और संघ स्थापना दिवस मनाया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.