22 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट, वकीलों को देर शाम मिल जाएगा अपना नया अध्यक्ष और सचिव

जिला बार एसोसिएशन चुनाव 2023 : 22 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट, वकीलों को देर शाम मिल जाएगा अपना नया अध्यक्ष और सचिव

22 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट, वकीलों को देर शाम मिल जाएगा अपना नया अध्यक्ष और सचिव

Tricity Today | गौतमबुद्ध नगर बार एसाेसिएशन चुनाव

ग्रेटर नोएडा न्यूज : जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन, गौतमबुद्ध नगर के वार्षिक चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। गुरुवार की देर शाम एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र नागर की अध्यक्षता में सदस्यों के साथ हुई बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया। 

मतदाता सूची का प्रकाशन
बैठक में सर्वसम्मति से पास हुए प्रस्ताव के अनुसार बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तावित मतदाता सूची का प्रकाशन 15 दिसंबर को किया जाएगा।

अंतिम सूची का प्रकाशन
प्रस्तावित मतदाता सूची पर आपत्ति 16 दिसंबर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बार रूम में दर्ज कराई जा सकेंगी। मतदाता सूची को लेकर आई आपत्तियों का निस्तारण दोपहर दो बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

नामांकन और नाम वापसी
बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार 18 दिसंबर 2023 की सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और 19 दिसंबर की 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसी दिन प्रत्याशियों के आए नामांकन पत्रों की जांच दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक की जाएगी। 3 बजे से शाम 4 बजे तक नाम वापसी और 5 बजे प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

मतदान और परिणाम
बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 22 दिसंबर की सुबह नौ बजे से दोपहर 1:30 बजे और आधे घंटे के लंच के पुन: 2 बजे से शाम 4 बजे तक मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। शाम 5 बजे से मतों की गणना के बाद परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।

चुनाव लड़ने की पात्रता और नामांकन शुल्क
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र नागर और सदस्यों द्वारा मंथन के बाद प्रत्याशियों के वार्षिक चुनाव 2023-24 के विभिन्न पदों के लिए नामांकन शुल्क और पात्रता भी निर्धारित की गई। 
पद नाम नामांकन शुल्क पात्रता
  1. अध्यक्ष :  50,000 रुपये : 8 वर्ष
  2. वरिष्ठ उपाध्यक्ष : 15,000 : 7 वर्ष
  3. कनिष्ठ उपाध्यक्ष : 15,000 : 7 वर्ष
  4. सचिव : 30,000 : 5 वर्ष
  5. सहसचिव प्रशासनिक : 10,000 : 3 वर्ष
  6. कोषाध्यक्ष : 10,000 : 3 वर्ष
  7. सांस्कृतिक सचिव : 10,000 : 3 वर्ष
  8. सहसचिव पुस्तकालय : 10,000 : 3 वर्ष

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.