गौतमबुद्ध नगर के 1,840 बूथों पर मतदान शुरू, खबर पढ़कर बताओ, आप किसे विधायक बनाएंगे

BIG BREAKING : गौतमबुद्ध नगर के 1,840 बूथों पर मतदान शुरू, खबर पढ़कर बताओ, आप किसे विधायक बनाएंगे

गौतमबुद्ध नगर के 1,840 बूथों पर मतदान शुरू, खबर पढ़कर बताओ, आप किसे विधायक बनाएंगे

Google Image | Symbolic Photo

Gautam Buddh Nagar Election 2022 : गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। तीनों विधानसभा सीटों पर 1,840 पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है, मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। इस विधानसभा चुनाव में आम जनता अपने नए विधायक को चुनने के लिए ज्यादा जागरूक दिखाई दे रही है। इसको लेकर काफी समय से विशेष अभियान भी चलाया जा रहा था, जिसका असर तीनों विधानसभा सीटों के बूथों पर दिखाई दे रहा है। इस चुनाव में 2017 विधानसभा से ज्यादा भीड़ देखने को मिली है।

16.23 लाख वोटर करेंगे नए विधायक का चुनाव
आज नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा में टोटल 16 लाख 23 हजार 545 मतदाता अपने तीनों विधायक का चयन करेंगे। मतदान शुरू होने से पहले ही बूथ पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गई थी। इस बार गौतमबुद्ध नगर में टोटल 82 हजार 939 नए मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है, लेकिन जनपद से 27,017 मतदाताओं का नाम फाइनल सूची से बाहर किया गया है। जानकारी के मुताबिक ये 27,017 मतदाता वो है, या तो यह जिला छोड़कर चले गए है या फिर कुछ की मौत हो गई हैं। अब आप बताओ कि आखिर किसको वोट देंगे।

सुबह 5:30 बजे होगा मॉक पोल
गौतमबुद्ध नगर जिले की सभी तीनों विधानसभा सीटों पर 1,840 बूथों पर सुबह 5:30 बजे मॉक पोल होगा। सुबह 5:30 बजे सभी बूथ स्थल पर सभी ईवीएम मशीन से ट्रायल मतदान होगा। यह मतदान जिला प्रशासन के कर्मचारी और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी करते है, लेकिन बाद में इन वोट को डिलेट कर दिया जाएगा।

नोएडा विधानसभा के उम्मीदवार
  1. बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी कृपाराम शर्मा 
  2. भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पंकज सिंह 
  3. कांग्रेस की प्रत्याशी पंखुरी पाठक 
  4. समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील चौधरी 
  5. लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी आशीष शर्मा 
  6. लिबरल पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी ध्रुव अग्रवाल 
  7. राष्ट्रीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीतीश 
  8. आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पंकज अवाना 
  9. विजय भारत पार्टी के प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह 
  10. राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य के प्रत्याशी रोहित 
  11. निर्दलीय प्रत्याशी येशु सिंह
  12. निर्दलीय प्रत्याशी 
  13. निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ गोयल

  दादरी विधानसभा के उम्मीदवार 
  1. भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तेजपाल सिंह नागर 
  2. कांग्रेस के प्रत्याशी दीपक भाटी चोटीवाला 
  3. बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मनबीर भाटी 
  4. समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार भाटी 
  5. मिहिर सेना के प्रत्याशी चमन सिंह 
  6. सर्व समाज पार्टी के प्रत्याशी जगदीश सिंह 
  7. सुभाष वादी के प्रत्याशी राघवेंद्र कुमार श्रीवास्तव 
  8. बहुजन आंदोलन पार्टी के प्रत्याशी विनय नागर 
  9. आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय 
  10. शिवसेना के प्रत्याशी हेमंत शर्मा 
  11. निर्दलीय प्रत्याशी अन्नु खान 
  12. निर्दलीय प्रत्याशी अमित बैसोया 
  13. निर्दलीय प्रत्याशी त्रिलोचन नारायण सिंह 
  14. निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार शर्मा

 जेवर विधानसभा के उम्मीदवार
  1.  राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना 
  2. भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह 
  3. बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र कुमार 
  4. कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज चौधरी
  5. सर्व समाज पार्टी की प्रत्याशी नीरू वालिया 
  6. आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी पूनम 
  7. लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुमार शर्मा 
  8. निर्दलीय प्रत्याशी त्रिलोक चंद शर्मा 
  9. निर्दलीय प्रत्याशी धनीराम
  10. निर्दलीय प्रत्याशी विजय
  11. निर्दलीय प्रत्याशी वीर सिंह
  12. निर्दलीय प्रत्याशी सुनील गौतम

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.