गौतमबुद्ध नगर समेत यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

BIG BREAKING : गौतमबुद्ध नगर समेत यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गौतमबुद्ध नगर समेत यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Tricity Today | मतदान शुरू

Greater Noida News : दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। गौतमबुद्ध नगर समेत उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर सुबह 7:00 बजे से चुनाव शुरू हो गया है और शाम 7:00 बजे तक चलेगा। गौतमबुद्ध नगर जिले में टोटल 1852 पोलिंग बूथ और 641 मतदान केंद्र हैं। इनमें से नोएडा में 747 मतदान केंद्र और 200 पोलिंग बूथ हैं। दादरी विधानसभा में 707 मतदान केंद्र और 240 पोलिंग बूथ हैं। इसके अलावा जेवर में 398 मतदान केंद्र और 201 पोलिंग बूथ हैं।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में वोटरों की संख्या?  
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर इस बार 26.75 लाख लोग अपना वोट देंगे। पूरी लोकसभा सीट पर 26,75,148 लोग अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इसमें सबसे ज्यादा मतदाता नोएडा विधानसभा में हैं। अकेले नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 7,82,872 मतदाता हैं। उसके बाद दादरी विधानसभा में 7,29,481 मतदाता हैं। तीसरे नंबर पर जेवर में 3,69,824 मतदाता हैं। सिकंदराबाद विधानसभा में 3,99,091 मतदाता हैं। खुर्जा विधानसभा में 3,93,880 मतदाता हैं। कुल मिलाकर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26,75,148 मतदाता हैं। इसमें से सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा बुलन्दशहर जिले में आती है।

कौन सी विधानसभा में कितने वोटर?
सबसे ज्यादा मतदाता नोएडा विधानसभा क्षेत्र में है। अकेले नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 7,82,872 मतदाता हैं। उसके बाद दादरी विधानसभा में 7,29,481 मतदाता हैं। तीसरे नंबर पर जेवर में 3,69,824 मतदाता हैं। सिकंदराबाद विधानसभा में 3,99,091 मतदाता हैं। खुर्जा विधानसभा में 3,93,880 मतदाता हैं। कुल मिलाकर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26,75,148 मतदाता हैं। इसमें से सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा बुलन्दशहर जिले में आती है। 

लोकसभा में ट्रांसजेंडरों की संख्या कितनी?
इसके अलावा नोएडा में ट्रांसजेंडरों की संख्या 12, दादरी में ट्रांसजेंडरों की संख्या 64, जेवर में ट्रांसजेंडरों की संख्या 9, सिकंदराबाद में 16 और खुर्जा में 18 है। कुल मिलाकर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर कुल 119 ट्रांसजेंडर हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.