यूपी की 8 सीटों पर तेजी से हो रहा मतदान, पढ़िए सुबह 11 बजे तक का पूरा डाटा

लोकसभा चुनाव 2024 : यूपी की 8 सीटों पर तेजी से हो रहा मतदान, पढ़िए सुबह 11 बजे तक का पूरा डाटा

यूपी की 8 सीटों पर तेजी से हो रहा मतदान, पढ़िए सुबह 11 बजे तक का पूरा डाटा

Tricity Today | यूपी की 8 सीटों पर तेजी से हो रहा मतदान

Greater Noida News : उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद समेत आठ लोकसभा सीटों पर तेजी के साथ मतदान हो रहा है। सुबह 11:00 बजे का डाटा आ गया है। जिसके मुताबिक यह बताया गया है कि कितने प्रतिशत मतदान हो गया है। अगर लोकसभा सीटों की बात की जाए तो अभी तक सबसे ज्यादा अमरोहा में मतदान हुआ है। वहीं, सबसे पीछे बागपत जिला है। 

कौन से जिले में कितना प्रतिशत मतदान हुआ
उत्तर प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी में बताया की अमरोहा में सुबह 11:00 तक 28.45% मतदान हुआ है। मेरठ जिले में 25.67% मतदान हुआ है। बागपत में 22.74% मतदान हुआ है। गाजियाबाद जिले में सुबह 11:00 बजे तक 23.19% मतदान हुआ है। गौतमबुद्ध नगर जिले में 11:00 बजे तक 24.26 प्रतिशत मतदान हुआ है। बुलंदशहर में 23.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। अलीगढ़ में 24.42 प्रतिशत और मथुरा में 23 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.