आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दिल्ली से देवरिया जा रही थी बारात

बड़ी खबर : आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दिल्ली से देवरिया जा रही थी बारात

आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दिल्ली से देवरिया जा रही थी बारात

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida News : दिल्ली से देवरिया जा रही बारात की खुशियां एक झटके में मातम में बदल गई। दरअसल, आगरा एक्सप्रेसवे (Agra Expressway) पर तेज रफ्तार कार का टायर फटने से कार पलट गई। कार में मौजूद पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने पांचो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

कब और कहां हुआ एक्सीडेंट 
जानकारी के मुताबिक, सभी लोग दिल्ली से देवरिया बारात में जा रहे थे। देवरिया शादी में जा रही कार का एक्सीडेंट हो गया। आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार कार का टायर फटने से कार पलट गई। हादसे में दूल्हे के भाई सहित पांच की मौत हो गई और तीन की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांचो के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की खबर मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। इसके बाद से परिवार में कोहराम छाया हुआ है।

यह लोग हुए हादसे के शिकार 
मृतकों में नोएडा निवासी चंदन कुमार (32), बिहार के सुदेश कुमार (28), संजीव शर्मा (30), प्रवीण (30) और पटना निवासी गौतम कुमार (25) शामिल हैं। वहीं, नोएडा के राहुल यादव और कुलदीप यादव, गाजियाबाद के अजय कुमार की हालात नाज़ुक बताई जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.