युवा कांग्रेस के वेस्ट यूपी महासचिव सागर शर्मा बर्खास्त, सागर ने कहा- मैंने कांग्रेस छोड़ी

दल बदल : युवा कांग्रेस के वेस्ट यूपी महासचिव सागर शर्मा बर्खास्त, सागर ने कहा- मैंने कांग्रेस छोड़ी

युवा कांग्रेस के वेस्ट यूपी महासचिव सागर शर्मा बर्खास्त, सागर ने कहा- मैंने कांग्रेस छोड़ी

Tricity Today | सागर शर्मा

उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस ने अपने प्रदेश महासचिव सागर शर्मा को बर्खास्त कर दिया है। गौतमबुद्ध नगर में जेवर के निवासी सागर शर्मा पर पिछले काफी समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप है। दूसरी ओर जानकारी मिली है कि सागर शर्मा ने रविवार की सुबह कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया था और उन्होंने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ओमवीर यादव ने बताया कि सागर शर्मा निष्क्रिय भूमिका में थे। वह लगातार युवा कांग्रेस के कार्यों की अनदेखी कर रहे थे। ओमवीर यादव ने बताया की वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। आज उनको पार्टी के प्रदेश महासचिव पद और कांग्रेस पार्टी से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया गया है। दूसरी ओर सागर शर्मा ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया था। उन्होंने रविवार की सुबह समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है। सागर ने कहा कि वह अखिलेश यादव से प्रभावित हैं और अब उन्हें मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.