वोटर बढ़ने के बाद कितनी हुई महिला-पुरुष और ट्रांसजेंडरों की संख्या, एक क्लिक में पढ़ें काम की खबर

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव : वोटर बढ़ने के बाद कितनी हुई महिला-पुरुष और ट्रांसजेंडरों की संख्या, एक क्लिक में पढ़ें काम की खबर

वोटर बढ़ने के बाद कितनी हुई महिला-पुरुष और ट्रांसजेंडरों की संख्या, एक क्लिक में पढ़ें काम की खबर

Google Photo | गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर में लोकसभा चुनाव से कुछ दिनों पहले मतदाताओं की संख्या बढ़ गई हैं। पिछले कुछ दिनों में लोकसभा सीट पर 55,108 वोटरों की संख्या बढ़ी हैं। इसी के साथ महिला और पुरुष मतदाताओं की संख्या बढ़ी, लेकिन ट्रांसजेंडरों की संख्या कम हुई है। अब पूरी लोकसभा सीट पर 26,75,148 लोग अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इसमें सबसे ज्यादा मतदाता नोएडा विधानसभा में हैं।

लोकसभा में महिला, पुरुष और वोटरों की संख्या
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर अब कुल मतदाताओं में से 14,50,795 पुरुष वोटर और 12,24,234 महिला वोटर हो गए हैं। जबकि 119 ट्रांसजेंडर वोटर है। पहले ट्रांसजेंडर की संख्या 141 थी। यानी कि ट्रांसजेंडर वोटरों में कमी हुई है। पुरी लोकसभा सीट पर 26,75,148 मतदाताओं की संख्या हैं। यह सभी नोएडा विधानसभा, दादरी विधानसभा, जेवर विधानसभा, सिकंदराबाद विधानसभा और खुर्जा विधानसभा का डाटा है। यह पूरी जानकारी गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन की तरफ से दी गई है।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट फ्रिज
गौतमबुद्ध नगर के उप-जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता की सूची जारी हो गई है। अब 4 अप्रैल से निर्वाचन आयोग की वेबसाइट फ्रिज हो गई है। अगर अब कोई भी व्यक्ति वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन करेगा तो उसका नाम मतदाता सूची में नहीं जोड़ा जाएगा। चुनाव के बाद ही आने वाले आवेदन पर काम किया जाएगा।

कौन सी विधानसभा में कितने वोटर?
गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा मतदाता नोएडा विधानसभा क्षेत्र में है। अकेले नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 7,82,872 मतदाता हैं। उसके बाद दादरी विधानसभा में 7,29,481 मतदाता हैं। तीसरे नंबर पर जेवर में 3,69,824 मतदाता हैं। सिकंदराबाद विधानसभा में 3,99,091 मतदाता हैं। खुर्जा विधानसभा में 3,93,880 मतदाता हैं। कुल मिलाकर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26,75,148 मतदाता हैं। इसमें से सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा बुलन्दशहर जिले में आती है। 

इस बार ये नेता लड़ रहे चुनाव
डॉ.महेंद्र नागर (समाजवादी पार्टी)
डॉ.महेश शर्मा (भारतीय जनता पार्टी)
राजेंद्र सोलंकी (बहुजन समाज पार्टी)
किशोर सिंह (नेशनल पार्टी)
नरेश नौटियाल (भारतीय राष्ट्रीय जनसत्ता)
नारावेदश्वर (सुभाष पार्टी)
भीम प्रकाश जिज्ञाशु (वीरो के वीर इंडियन पार्टी)
मनीष कुमार द्विवेदी (अखिल भारतीय परिवार पार्टी)
रण सिंह डुडी (सुपर पावर इंडियन पार्टी)
राजीव मिश्रा (जयहिंद नेशनल पार्टी)
कुमारी शालू (लोकतान्त्रिक जनशक्ति पार्टी)
पराग कौशिक (निर्दलीय)
महकार सिंह (निर्दलीय)
मोहम्मद मुमताज आलम (निर्दलीय)
शिवम आशुतोष (निर्दलीय)

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.