पत्नी मायके गई तो पति ने बुलाई शादीशुदा गर्लफ्रेंड, कई दिनों तक घर में रखा और फिर...

ग्रेटर नोएडा : पत्नी मायके गई तो पति ने बुलाई शादीशुदा गर्लफ्रेंड, कई दिनों तक घर में रखा और फिर...

पत्नी मायके गई तो पति ने बुलाई शादीशुदा गर्लफ्रेंड, कई दिनों तक घर में रखा और फिर...

Google Image | Symbolic Photo

Greater Noida : पत्नी मायके क्या चली गई, पति अन्य महिला के साथ रंगरलिया मनाने लगा। इससे भी बड़ी बात यह है कि पति दूसरी महिला के साथ अपने घर में ही रंगरलिया मना रहा था। ऐसे में व्यक्ति की पत्नी अचानक आ गई और उसने अपने पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद महिला और उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अब मामला थाने पहुंच गया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन फिर भी आरोपी पति दूसरी महिला को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।

2 साल पहले हुई थी शादी
यह मामला ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे का है। दनकौर कस्बे में रहने वाले 2 सगे भाइयों की शादी दो साल पहले मथुरा की रहने वाली दो सगी बहनों से हुई थी। पीड़िता महिला के भाई ने बताया कि उनकी दोनों बहने काफी समय से मायके में रह रही थी। इस दौरान उनको एक अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी कि उनका जीजा किसी अन्य महिला के साथ अपने घर में रह रहा है। बताया जा रहा है कि महिला उसके जीजा की प्रेमिका है और वह शादीशुदा भी है।

साले को पता चली जीजा की काली करतूत
अपने जीजा के काले कारनामों की जानकारी मिलने के बाद युवक ने मामले की जानकारी अपनी बड़ी बहन को दी। जिसके बाद बड़ी बहन और छोटी बहन अपने परिजनों को लेकर अपने ससुराल पहुंची। वहां जाकर देखा तो बड़ी बहन का पति अन्य महिला के साथ अपने घर में रह रहा था। जिसके बाद महिला ने खूब ड्रामेबाजी की। हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस को लिखित तौर पर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति ने गिरफ्तार होने के बावजूद भी साफतौर पर कहा है कि वह अपनी प्रेमिका महिला को नहीं छोड़ेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.