सरकारी प्रक्रिया के बाद होगी 153 पदों की भर्तियां, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सीख लेनी चाहिए

Yamuna Authority : सरकारी प्रक्रिया के बाद होगी 153 पदों की भर्तियां, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सीख लेनी चाहिए

सरकारी प्रक्रिया के बाद होगी 153 पदों की भर्तियां, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सीख लेनी चाहिए

Tricity Today | Yamuna Authority

Yamuna City : जहां ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में फर्जी तरीके से बगैर कोई विज्ञापन दिए बगैर टेस्ट लिए नियुक्तियों की गई है। वहीं, यमुना अथॉरिटी में पूरी सरकारी प्रक्रिया के नियुक्ति होगी। इसके लिए शासन स्तर पर तैयारी चल रही है। यमुना अथॉरिटी ने कितने पदों के लिए कितने इंजिनियर, मैनेजर, वरिष्ट और कनिष्क लिपिक कार्यालय अधीक्षक चाहिए। इसका पूरा डाटा तैयार करके उत्तर प्रदेश शासन के पास भेजा था। शासन ने पूरी भर्ती प्रक्रिया के मापदंड तैयार करने शुरू कर दिए है। 

153 पदों के लिए नौकरी का विज्ञापन
यमुना अथॉरिटी से मिली जानकारी के मुताबिक यमुना अथॉरिटी में कर्मचारियों की नियुक्तियों के लिए शासन की ओर से 27 अक्टूबर से पहले-पहले 153 पदों के लिए नौकरी का विज्ञापन निकाला जाएगा। यमुना अथॉरिटी में चपरासी से लेकर सिनियर मैनेजर तक नियुक्ति होगी। यह सभी नियुक्ति उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के जरिए होगी। 

जेवर की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंची पहचान
यमुना अथॉरिटी में फिलहाल जरूरत के हिसाब से 153 विभिन्न विभागों में खाली है। यमुना अथॉरिटी में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी, देश का सबसे बडा मेडिकल डिवाइस पार्क, लॉजेस्टिक हब, डाटा सेंटर पार्क, मिक्स लैंड यूज इंडस्टी, एगजीविशन ग्राउड और आर्ट फलैटिड इंडस्टी समेत कई बडे प्रॉजेक्ट पर काम चल रहा है। इन विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए यमुना अथॉरिटी को योग्य इंजिनियर, सिविल इंजिनियर, मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, वरिष्ट, कनिष्क लिपिक और कार्यालय अधिक्षक जैसे पदों को उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के जरिए भरा जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.