कौन हैं कांता कर्दम और प्रमोद गुप्ता, जिनको भाजपा ने बनाया नोएडा-गौतमबुद्ध नगर का प्रभारी

Loksabha Election 2024 : कौन हैं कांता कर्दम और प्रमोद गुप्ता, जिनको भाजपा ने बनाया नोएडा-गौतमबुद्ध नगर का प्रभारी

कौन हैं कांता कर्दम और प्रमोद गुप्ता, जिनको भाजपा ने बनाया नोएडा-गौतमबुद्ध नगर का प्रभारी

Tricity Today | कांता कर्दम और प्रमोद गुप्ता

Greater Noida News : लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फेरबदल किया है। पूरे उत्तर प्रदेश में 98 प्रभारी बदल दिए हैं। इनमें गौतमबुद्ध जिला और नोएडा महानगर के भी भाजपा प्रभारी बदले गए। हाईकमान ने कांता कर्दम को नोएडा प्रभारी और प्रमोद गुप्ता को गौतमबुद्ध नगर जिले का प्रभारी बनाया है।

अप्रैल 2018 से  राज्यसभा सांसद कांता कर्दम
नोएडा महानगर की प्रभारी कांता कर्दम भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद हैं। कांता कर्दम मूल रूप से मेरठ के रहने वाली हैं और इस समय मीना बाग नई दिल्ली में रहती हैं। कांता कर्दम ने 3 अप्रैल 2018 को राज्यसभा सांसद पद की जिम्मेदारी ली। अब उनको भारतीय जनता पार्टी ने नोएडा महानगर का प्रभारी बनाकर भेजा है।

करोड़ों रुपए की मालकिन हैं कांता कर्दम
मेरठ की रहने वाली 53 वर्षीय तेज तर्रार नेता कांता कर्दम फेसबुक और ट्विटर पर भी मौजूदगी रखती हैं। वर्ष 2018 की एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास चल-अचल संपत्ति के तौर पर मेरठ के तेजगढ़ी में डेढ़ करोड़ रुपए का एक घर था। एक जानकारी उन्होंने चुनाव के समय में दी थी। कांता कर्दम एक संपन्न परिवार से संपर्क रखती हैं। वह करोड़ों रुपए की मालकिन हैं।

कौन हैं प्रमोद गुप्ता
प्रमोद गुप्ता को भारतीय जनता पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर प्रभारी की जिम्मेदारी दी। प्रमोद गुप्ता मूल रूप से आगरा के रहने वाले हैं। वह काफी लंबे समय से राजनीति में है। प्रमोद इस समय उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति के सक्रिय सदस्य भी हैं। इसके अलावा वह वर्ष 2007 से लेकर 2010 तक आगरा महानगर के अध्यक्ष पद पर काम कर चुके हैं। अब उनको गौतमबुद्ध नगर जिले का प्रभारी नियुक्त किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.