नौकरी से लेकर गैंगस्टर बनने तक का सफर, पढ़े सिर्फ ट्राईसिटी टुडे पर

रवि काना संग काजल झा थाईलैंड से गिरफ्तार : नौकरी से लेकर गैंगस्टर बनने तक का सफर, पढ़े सिर्फ ट्राईसिटी टुडे पर

 नौकरी से लेकर गैंगस्टर बनने तक का सफर, पढ़े सिर्फ ट्राईसिटी टुडे पर

Tricity Today | Ravi Kana and Kajal Jha

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के सबसे बड़े स्क्रैप माफिया और सरिया तस्कर रवि काना (Ravi Kana) और गर्लफ्रेंड काजल झा को थाईलैंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। देखते ही देखते रवि जुर्म की दुनिया का बादशाह बन गया। इसका नाम एक बार फिर सुर्खियों में तब आया जब एक युवती ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया। इस केस के सामने आने के बाद से ही नोएडा पुलिस एक्शन मोड में आ गई। उसके बाद रवि काना समेत 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस मुकदमे में रवि करना काजल झा और पत्नी मधु भी शामिल थी।काना की पत्नी मधु को कुछ दिनों पहले नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद अब रवि काना और काजल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आईए जानते हैं कि काजल झा कौन है आखिर कैसे एक मामूली लड़की जुर्म की दुनिया में आई रवि काना के साथ मिलकर कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने के बाद गिरफ्तार हुई है।

इस मुकदमे से काजल झा का नाम आया सामने 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर एक्ट के तहत बीटा-2 थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। उसमें दनकौर निवासी रवि नागर, राजकुमार नागर, गुरुग्राम निवासी तरुण, कासना निवासी अमन और विशाल, दनकौर निवासी अवध महकी नागर, अनिल, विक्की, अफसर, राशिद अली, आजाद नागर, प्रह्लाद विकास नागर, मधु और काजल झा का नाम शामिल है। 

कौन है गैंगस्टर काजल झा
काजल झा का पता दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी बताया गया है। काजल झा के पिता का नाम सुनील कुमार झा है। काजल झा को रवि काना के सबसे करीब माना जाता है। इस गिरोह के बारे में जानने वाले लोग उसे रवि काना का राइट हैंड बताते हैं। बताया जाता है कि रवि काना जबसे जरायम की दुनिया में कदम रखा, तभी से वह काजल से जुड़ा हुआ है। यह भी कहा जाता है कि काजल उसे गाइड करती है। वह उसके हर कारनामे में बराबर की भागीदार होती है। वह रवि काना की सेक्रेटरी का किरदार निभाती है। बताया जाता है कि वह काना के बेहद करीबी है। गिरोह के 16 लोगों की बात की जाए तो रवि काना सबसे ज्यादा काजल पर ही विश्वास करता था। काजल और रवि काना के करीबी रिश्ते के कारण रवि काना का अपनी पत्नी के साथ भी विवाद होते रहते हैं। सूत्रों बताते हैं कि काजल झा काम के सिलसिले में रवि काना से मिली। उसके बाद उन दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। यह दोस्ती कब माफिया पार्टनर में बदल गई, किसी को पता ही नहीं चला। 

काजल झा के साथ रवि काना गिरफ्तार 
रवि काना और महिला मित्र काजल झा के बीच का रिस्ता हमेशा चर्चाओं में बना रहता है। दोनों के बीच में क्या है इसका अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि रवि काना की पत्नी कुछ दिनों पहले दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार हो गयी थी। इस वख्त रवि काना काजल झा के साथ गिरफ्तार हुआ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.