अवतार सिंह भड़ाना आखिर क्यों छोड़कर भागे थे चुनावी मैदान, रालोद जिलाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा, पढ़कर दंग रह जाओगे

जेवर विधानसभा चुनाव 2022 : अवतार सिंह भड़ाना आखिर क्यों छोड़कर भागे थे चुनावी मैदान, रालोद जिलाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा, पढ़कर दंग रह जाओगे

अवतार सिंह भड़ाना आखिर क्यों छोड़कर भागे थे चुनावी मैदान, रालोद जिलाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा, पढ़कर दंग रह जाओगे

Google Image | अवतार सिंह भड़ाना

Jewar Assembly Election 2022 : अवतार सिंह भड़ाना एक बार फिर मैदान में आकर खड़े हो गए हैं। अब से करीब 24 घंटा पहले अवतार सिंह भड़ाना की तरफ से जानकारी दी गई थी कि वह बुरी तरीके से बीमार हो गए हैं और वह अस्पताल में भर्ती हैं, जिसकी वजह से वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। आखिर अवतार सिंह भड़ाना क्यों चुनावी मैदान छोड़कर गए। इस बात का राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बड़ा खुलासा किया। "जबरदस्त तरीके से दस्त लग गए थे"
गौतमबुद्ध नगर राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने ट्राईसिटी टुडे टीम से बात करते हुए कहा, "अवतार सिंह भड़ाना को दस्त लग गए हैं। उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई है, जिसकी वजह से वह चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं। अवतार सिंह भड़ाना के जबरदस्त तरीके से दस्त लग गए हैं।" भूपेंद्र चौधरी ने आगे कहा, "अवतार सिंह भड़ाना ठंड मान गए हैं। ठंड बहुत ज्यादा है। हम भी खुद बेड में पड़े हुए हैं। मैं भी खुद ठंड की वजह से ही पिछले 4 दिनों से बीमार हूं। अवतार सिंह भड़ाना ठंड मान गए हैं।" 

अगर इंसान रहेगा तभी तो चुनाव लड़ पाएगा
भूपेंद्र चौधरी ने खुलासा करते हुए कहा, "अवतार सिंह भड़ाना को बुरी तरीके से दस्त लगे, अगर इंसान रहेगा तभी तो चुनाव लड़ पाएगा। वह चुनाव नहीं लड़ सकते, वे अगले 7 दिनों तक अस्पताल में रहेंगे। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है।" भूपेंद्र चौधरी के बताने के करीब 7 घंटे बाद अवतार सिंह भड़ाना के दस्त ठीक हो गए। 

फिर मैदान में आए
इसके अलावा अवतार सिंह भड़ाना ने बयान जारी करते हुए बताया था कि उनको कोरोनावायरस हो गया है। जिसकी वजह से वह चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, लेकिन शाम को बयान जारी करने के बाद अवतार सिंह भड़ाना ने ट्विटर के माध्यम से बताया कि "संक्रमण की शिकायत होने पर टेस्ट करवाया था। आरटी-पीसीआर रिपोर्ट में संक्रमण नेगेटिव आया है। मेरे पूर्वजों का गौरवशाली इतिहास है। मैं अपनों के लिए चुनाव लडूंगा।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.