घरबरा गांव में पत्नी की गला रेतकर हत्या, 3 महीने पहले हुई थी शादी

Greater Noida BREAKING : घरबरा गांव में पत्नी की गला रेतकर हत्या, 3 महीने पहले हुई थी शादी

घरबरा गांव में पत्नी की गला रेतकर हत्या, 3 महीने पहले हुई थी शादी

Tricity Today | Greater Noida Breaking News

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में रविवार की सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि अवैध संबंध के शक में पति ने पहले अपनी पत्नी के सिर में हथौड़े से वार किया और फिर गला रेत कर हत्या कर दी।

3 महीने पहले हुई थी शादी
मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-वन थाना क्षेत्र अंतर्गत घरबरा गांव में रवि सिंह अपनी पत्नी के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी करीब 3 महीने पहले ही हुई थी। यहां पर दोनों किराए के मकान में रहते थे। 

अवैध संबंध के शक में हुई वारदात
अभी तक की मिली जानकारी के मुताबिक रवि सिंह को शक था कि उसकी पत्नी का कहीं और किसी अन्य मर्द के साथ अवैध संबंध है। इस बात के शक में पहले दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और फिर पति ने अपनी पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार किया। हथौड़े से वार करने के बाद उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.