गलगोटिया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में लेंगे हिस्सा, कल होगा भव्य कार्यक्रम

ग्रेटर नोएडा आएंगे नितिन गडकरी : गलगोटिया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में लेंगे हिस्सा, कल होगा भव्य कार्यक्रम

गलगोटिया विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में लेंगे हिस्सा, कल होगा भव्य कार्यक्रम

Tricity Today | प्रेस वार्ता

Greater Noida : सोमवार को गलगोटिया विश्वविद्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में सातवां दीक्षांत समारोह को लेकर जानकारी साझा की गई हैं। इस बार दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज मिनिस्टर नितिन गडकरी होंगे। इस दौरान मुख्य अतिथि छात्रों को पदक और डिग्रियां प्रदान करेंगे। यह आयोजन 21 मार्च की सुबह 10:00 बजे से होगा। करीब 4,000 से ज्यादा छात्र-छात्राएं दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे।

“विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र सफल”
विश्वविद्यालय के चॉसलर सुनील गलगोटिया ने कहा कि गलगोटियाज विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए से नए आयामों की स्थापना कर कर रहा है। चाहे वो उच्च कोटि की शिक्षा की गुणवत्ता की बात हो और चाहे विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास की बात हो। उन्होंने अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि हम सदैव इस सबके लिए कृत संकल्पित हैं।

नैक ए प्लस की मिली उपलब्धि
सीइओ ध्रुव गलगोटिया ने कहा, “हमारे सभी फ़ैकल्टी मैम्बर्स उच्च शिक्षा प्राप्त और बहुत ही कठिन परिश्रमी हैं। विश्वविद्यालय को नैक ए प्लस जैसी बड़ी उपलब्धी मिलना हमारे सभी फ़ैकल्टी मैम्बर्स के कठिन परिश्रम का परिणाम है।” वाइस चांसलर डा.के मल्लिकार्जुन बाबू ने कहा कि हम अपने विश्वविद्यालय में होनहार प्रतिभाओं और गरीब और असहाय विद्यार्थियों की हर संभव सहायता करते हैं। जिससे वो उच्च शिक्षा प्राप्त करके राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्ती भूमिका निभा सकें।

कुलाधिपति सलाहकार डा.रेनु लूथरा ने कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए कि वो अनुशासन में रह कर विद्या अध्ययन करके भारत की महान संस्कृति का अवलंबन करें। दुनिया में भारत का गौरव बढायें। पूरा देश उम्मीद भरी निगाहों से युवाओं की ओर देख रहा है।

साल 2011 में शुरू हुई यूनिवर्सिटी
गलगोटिया शिक्षण संस्थानों का दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में पुराना इतिहास है। गलगोटिया इंस्टीट्यूशनल ग्रुप के कॉलेज इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए देशभर में चुनिंदा माने जाते हैं। संस्थान समूह के संस्थापक सुनील गलगोटिया ने वर्ष 2011 में यमुना एक्सप्रेसवे पर इस विश्वविद्यालय की नींव रखी थी। महज 10 वर्षों के अंतराल में इस शिक्षण संस्थान ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। गलगोटिया कॉलेज और यूनिवर्सिटी से पढ़कर निकले छात्र-छात्राएं दुनिया की नामचीन कंपनियों और संस्थानों में काम कर रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.