जेवर विधायक बने अतिथि, कहा- जनता का विश्वास कभी मत टूटने देना

गौतमबुद्ध नगर में 5 नगर निकाय चुनाव के विजेताओं ने ली शपथ : जेवर विधायक बने अतिथि, कहा- जनता का विश्वास कभी मत टूटने देना

जेवर विधायक बने अतिथि, कहा- जनता का विश्वास कभी मत टूटने देना

Tricity Today | जेवर विधायक बने अतिथि

Greater Noida News : शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर की 5 नगर निकायों के चैयरमेन और 55 सभासदों ने शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ली है। गौतमबुद्ध नगर के जेवर में सभी 5 नगर नगर निकाय चैयरमेन और 55 सभासदों ने शपथ ली है। इस मौके पर जेवर के विधायक ठाकुर धीरेन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।

कौन सी निकाय पर कौन विजेता बना
बिलासपुर नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी लता ने चैयरमेन की शपथ ली है। दनकौर नगर पंचायत से राजवती ने चैयरमेन पद की शपथ ली है। राजवती ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा है। जेवर नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी नारायण महेश्वरी चैयरमेन बने है। रबूपुरा नगर पंचायत से शशांक सिंह और जहांगीरपुर नगर पंचायत से  गजेंद्र सिंह ने चैयरमेन की शपथ ली है। 

जनता का विश्वास कभी मत टूटने देना : धीरेन्द्र सिंह
इस दौरान जेवर विधायक ने सभी नगर पंचायत चेयरमैन और सभासद को संबोधित करते हुए कहा, "जनता का विश्वास कभी मत टूटने देना। जनता बड़ी उम्मीद से आपको वोट देती है और जिम्मेदारी देती है। यहां तक आने के लिए लोगों को दशकों का समय लग जाता है। उसके बावजूद भी काफी लोग इस कामयाबी पर नहीं पहुंच पाते हैं। जिले की जनता ने आपको सेवा करने का मौका दिया है, इसको बेकार नहीं जाने देना।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.