भारतीय किसान यूनियन के नेता पर महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज

ग्रेटर नोएडा : भारतीय किसान यूनियन के नेता पर महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज

भारतीय किसान यूनियन के नेता पर महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज

Google Image | Symbolic Photo

Greater Noida : भारतीय किसान यूनियन के एक नेता पर महिला ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसने छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

कस्बे के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर से घर लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में एक भाकियू नेता ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने घर पहुंच कर घटना के बारे में अपने पति को बताया। महिला के पति ने इस मामले में कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
 
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.