शादी के 2 साल बाद फांसी पर लटका मिला महिला का शव, देवर और ननद समेत 5 पर मुकदमा

ग्रेटर नोएडा : शादी के 2 साल बाद फांसी पर लटका मिला महिला का शव, देवर और ननद समेत 5 पर मुकदमा

शादी के 2 साल बाद फांसी पर लटका मिला महिला का शव, देवर और ननद समेत 5 पर मुकदमा

Google Image | Symbolic Photo

Greater Noida News : थाना जारचा क्षेत्र के कस्बा जारचा में रहने वाली एक महिला की बीती रात को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इस मामले में मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

इन लोगों के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज
थाना जारचा के थानाध्यक्ष पाल सिंह ने बताया कि जारचा कस्बा में रहने वाली शिवकुमार से अरुणा कि 2 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। बीती रात को अरुणा का शव उसके घर पर पंखे के फंदे से लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के पिता शिव कुमार ने मंगलवार सुबह को उसके पति राहुल, देवर दिगंबर ,ससुर मूलचंद, सास और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.