बीवी के सुसाइड पर पति को 10 साल की कैद, महिला का भाई बोला- 12 वर्ष बाद मिला इंसाफ

गौतमबुद्ध नगर कोर्ट का फैसला : बीवी के सुसाइड पर पति को 10 साल की कैद, महिला का भाई बोला- 12 वर्ष बाद मिला इंसाफ

बीवी के सुसाइड पर पति को 10 साल की कैद, महिला का भाई बोला- 12 वर्ष बाद मिला इंसाफ

Tricity Today | Symbolic images

Greater Noida News : कहते हैं देर से ही सही, लेकिन इंसाफ जरूर मिलता है। ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा में देखने को मिला है। एक महिला ने वर्ष 2011 में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में महिला के भाई ने अपने जीजा पर दहेज के लिए हत्या और अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्या करने का आरोप लगाया था। बीते 12 सालों में काफी गवाह और सबूत कोर्ट के सामने पेश किए गए। जिसके बाद अब आरोपी पति को 10 साल की सजा सुनाई है।

वर्ष 2011 की घटना
मिली जानकारी के मुताबिक बीते 2011 में दनकौर के धनोरी कला गांव में बबीता नाम की एक महिला की मौत हो गई थी। बबीता ने खुद को आग के हवाले करके आत्मदाह कर लिया था। इस मामले में बबीता के भाई ने अपने जीजा जीत सिंह पर दहेज हत्या और अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्या का आरोप लगाया था।

शादी के 5 साल बाद किया सुसाइड
बीते 12 सालों में गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय के सामने काफी गवाह पेश किए गए। काफी सबूत भी पेश किए गए थे। जिनके आधार पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय रणविजय प्रताप सिंह ने जीत सिंह को दोषी करार करते हुए 10 साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अगर जीत सिंह जुर्माने की राशि नहीं देता है तो उसकी सजा और बढ़ा दी जाएगी। आपको बता दें कि बबीता की शादी जीत सिंह से 28 नवंबर 2006 को हुई थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.