छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को मारा थप्पड़ 

ग्रेटर नोएडा : छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को मारा थप्पड़ 

छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को मारा थप्पड़ 

Google Image | अश्लील हरकत

  • - आरोपी पीड़ित महिला पर शादी करने का बना रहा था दबाव
Greater Noida News : कोतवाली ईकोटेक-तीन क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने रिश्तेदारी में आए युवक पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसे थप्पड़ मार दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी युवक उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा की कोतवाली इकोटेक-3 क्षेत्र में पीड़ित महिला गांव में पति के साथ रहती है। इस गांव में अटाई मुरादपुर गांव का रहने वाला आरोपी हिमांशु अपनी बुआ के घर रहता है। महिला का आरोप है कि रविवार सुबह वह घर से शौच के लिए जा रही थी। इस बीच रास्ते में आरोपी हिमांशु ने उसे रोक लिया। आरोपी महिला से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को थप्पड़ मार दिया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उससे कहा कि वह अपने पति को तलाक देकर उसके साथ शादी कर ले। पीड़िता का आरोप है कि पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है।

महिला आरोपी की हरकतों से परेशान है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हिमांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.