जमीन से आसमान तक महिलाओं ने दिखाया दमखम, विभूतियों को मिला उन्नति अवार्ड

Greater Noida : जमीन से आसमान तक महिलाओं ने दिखाया दमखम, विभूतियों को मिला उन्नति अवार्ड

जमीन से आसमान तक महिलाओं ने दिखाया दमखम, विभूतियों को मिला उन्नति अवार्ड

Tricity Today | विभूतियों को मिला उन्नति अवार्ड

Greater Noida : महिला उन्नति संस्था ने गुरुवार को अपना पांचवां स्थापना मनाया। शारदा यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में महिला उन्नति का प्रतीक बनकर सामने आयीं महिलाओं को महिला उन्नति अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नन्हें मुन्ने बच्चों ने स्वागत गान कर अतिथियों का स्वागत किया। 

आने वाला कल महिलाओं का है
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद सुषमा सिंह ने कहा कि आने वाला कल महिलाओं का है। आज महिलाएं खेल के मैदानों से लेकर बार्डर पर देश की सुरक्षा कर रही हैं। फिर चाहे चिकित्सा का क्षेत्र हो या शिक्षा का, आध्यात्म का क्षेत्र हो प्रशासनिक, हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका में आगे आ रहीं हैं। सरकार द्वारा महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिये जाने के बाद महिलाएं अब राजनीति मे भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकेंगी। 
Imageअपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं महिलाएं
डीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव ने कहा कि आज की महिला अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है। वो समय गया, जब महिलाओं को अबला और कमजोर समझा जाता था। उसने अब खुद की शक्ति और क्षमताओं को पहचानना शुरू कर दिया है। 

महिलाओं की भागीदारी पर निर्भर है समाज का विकास
समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि किसी भी समाज का विकास समाज में महिलाओं की भागीदारी पर निर्भर करता है। अपनी परंपरा संस्कृति, घर परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए भी जो महिलाएं समाज के विकास के लिए प्रशंसनीय कार्य कर रही हैं, वो एक प्रेरक हैं। 
Imageआप समाज का गौरव हैं
संगठन की मुख्य संरक्षक इन्दू गोयल ने सम्मानित हुईं सभी नारी शक्ति को शुभकामनायें देते हुए कहा कि आप समाज का गौरव हैं। महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं। अपनी उपलब्धियों और अनुभवों को नई पीढ़ी के साथ शेयर करें, ताकि वह आपसे प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ें। 

राजेश्वरी त्यागराजन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेविका राजेश्वरी त्यागराजन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इनके अलावा रूबी मिश्रा पुत्रवधु- पद्मविभूषित पंडित बिरजू महाराज, मिस इंडिया 2022 डा. कर्णिका तिवारी, खेल अधिकारी अनीता नागर, कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी, SHO साइबर क्राइम रीता यादव, पहलवान बबीता नागर, इंटरमीडिएट टॉपर प्रिया, PCS दीपा भाटी सहित पर्यावरण, साहित्य, चिकित्सा, उद्यमिता, नृत्य, संगीत और हस्तकला आदि क्षेत्र में प्रेरक कार्य कर रहीं महिलाओं को महिला उन्नति अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। साथ ही महिला उत्थान के लिए कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों को भी सम्मानित किया गया। 

इन्होंने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा
कार्यक्रम का संचालन वन्दना झा ने किया। इस अवसर पर DDEO आशीष कुमार सिंह, संस्थापक डॉ. राहुल वर्मा, श्रीराजन शारदा, कोआर्डिनेटर मनोज झा, रश्मी पांडेय, रणवीर चौधरी, गीता भाटी, स्वीटी अग्रवाल, डॉ. वन्दना सिंह, शैफाली गोयल, रेनू बाला शर्मा, माधुरी चौहान, कविता सिंह, पूजा अवाना, बबीता भाटी, प्रीतम भाटी, पूनम सिंह, सीमा अग्रवाल, अनिल तिलपता, देवेन्द्र चंदीला, विजय तंवर, ताराचंद नायक, ओमदत्त शर्मा, हरेन्द्र आनन्द, रवि कुमार, जहीर खान, दीप्ति दीप, मीना गौतम, रेहाना अल्वी और महासचिव अनिल भाटी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.