विवो कंपनी की निर्माणाधीन साइट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मज़दूर का शव, हत्या की आशंका

ग्रेटर नोएडा : विवो कंपनी की निर्माणाधीन साइट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मज़दूर का शव, हत्या की आशंका

विवो कंपनी की निर्माणाधीन साइट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मज़दूर का शव, हत्या की आशंका

Social Media | विवो मोबाइल कंपनी

Greater Noida : कोतवाली दनकौर क्षेत्र में विवो मोबाइल कंपनी की बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पर सैकड़ों मज़दूर काम करते हैं। रविवार सुबह फैक्ट्री परिसर में एक मज़दूर का शव पड़ा मिला। मामले की जानकारी होते ही मौके पर मौजूद मृतक के अन्य साथी हंगामा करने लगे और हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करते हुए फैक्ट्री के गेट पर इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

जानकारी के मुताबिक संतोष (30 वर्ष) निवासी नेपाल ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में निर्माणाधीन विवो मोबाइल कंपनी के निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था और फैक्ट्री परिसर में बने अस्थाई आवास में रह रहा था। संतोष के साथियों ने बताया शनिवार रात वह काम करने के बाद सो गया था और रविवार सुबह उसका शव कमरे में पड़ा मिला। मामले की जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली दनकौर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान मृतक संतोष के सैकड़ों साथी कंपनी के गेट पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे।उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथी की हत्या की गई है। मामले की जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।कोतवाली प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया की संतोष शनिवार रात जिस स्थान पर सोया था, रविवार सुबह उस स्थान पर ही उसका शव  मिला है। जांच में पता चला है कि वह पहले से ही बीमार रहता था और उसका इलाज भी चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा कर शांत करवा दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.