गौतमबुद्ध नगर में कार्यकर्ताओं ने काटा केक, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Mayawati Birthday : गौतमबुद्ध नगर में कार्यकर्ताओं ने काटा केक, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

गौतमबुद्ध नगर में कार्यकर्ताओं ने काटा केक, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Tricity Today | कार्यकर्ताओं ने काटा केक|

Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर जिले में अलग-अलग जगहों पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश बहन कुमारी मायावती का 67वा जन्मदिन मनाया गया। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सतवीर नागर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मायावती का केक कांटा। 

 इसमें जोन इंचार्ज और पूर्व जिलाध्यक्ष लख्मी सिंह, बामसेफ जिला संयोजक आरपी बर्मन, दादरी उम्मीदवार मनवीर भाटी, पूर्व मंडल प्रभारी ओमप्रकाश सिंह, पूर्व जोन कोडिनेटर एडवोकेट मुरारीलाल प्रधान, जिला खजांची डॉ.रविंद्र सैन, नरेन्द्र कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य जोगेंद्र सिंह, दादरी विधान सभा अध्यक्ष देविशरण गौतम, सोरन सिंह प्रधान, हरवीर नागर, अमित कुमार, रामबल सिंह, दिनेश गौतम रौनीजा, रोबिन गौतम, डूबली, संजय सिंह, हरप्रदास प्यावली, मनोज, महावड, फराहीम खान, राजेश पाठक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मायावती के गांव में कंबल वितरित
दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के गांव बादलपुर में पूर्व मंत्री करतार सिंह नागर द्वारा विशाल भंडारे और कंबल वितरित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मायावती की लंबी उम्र के लिए हवन पूजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी शमसुद्दीन राइन, जिला अध्यक्ष दीपक बोध, उमेश प्रधान, नानक चंद शर्मा, प्रवीण सोनू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.