दुनिया आज भी भारत के किसानों से पीछे, वर्ल्ड डेयरी समिट को दिया यह सुझाव

ग्रेटर नोएडा में पीयूष गोयल बोले- दुनिया आज भी भारत के किसानों से पीछे, वर्ल्ड डेयरी समिट को दिया यह सुझाव

दुनिया आज भी भारत के किसानों से पीछे, वर्ल्ड डेयरी समिट को दिया यह सुझाव

Google Image | Piyush Goyal

IDF World Dairy Summit/Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन की वर्ल्ड डेयरी समिट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रोग्राम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल शामिल हुए। पीयूष गोयल ने बताया कि पूरे विश्व में भारत का दुग्ध उत्पाद 23% प्रतिशत है। पूरे विश्व में सबसे ज्यादा दूध उत्पाद भारत में ही होता है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है। आंकड़ों के मुताबिक पूरे विश्व में से सबसे अधिक सबसे ज्यादा मवेशी भारत में हैं, जिनकी संख्या 10 करोड़ हैं।

"विश्व भारत के किसानों से कुछ नया सीख सकता है"
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सुझाव देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय डेयरी फेडरेशन को भारत में एक टीम बनानी चाहिए, जो देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर अध्ययन करें। उन्होंने बताया कि इससे पूरे विश्व को एक बड़ी सौगात भारत के किसानों से मिल सकती है। उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो, लेकिन पूरी दुनिया आज भी भारत के किसानों से पीछे हैं। इस पर हमें गर्व महसूस होता है। उन्होंने यह बात ग्रेटर नोएडा में स्थित एक्सपोमार्ट में कही है। पीयूष गोयल का मानना है कि पूरा विश्व भारत के किसानों से कुछ नया सीख सकता है।

48 साल बाद भारत में वर्ल्ड डेयरी समिट का आयोजन
आपको बता दें कि करीब 48 साल बाद भारत में वर्ल्ड डेयरी समिट का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दुग्ध उत्पाद को लेकर हो रहा है। इसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को किया था। आपको जानकर गर्व महसूस होगा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। काफी किसानों का कर्जा भी योगी आदित्यनाथ ने माफ किया है। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर की यमुना प्राधिकरण ने मास्टर प्लान 2041 बनाया है। जिसके तहत 4500 हेक्टेयर जमीन कृषि बालकों के लिए उपयोगी होगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.