नोएडा एयरपोर्ट के बराबर में विराजमान होंगे विश्व के सबसे बड़े भोलेनाथ, योगी आदित्यनाथ...

पढ़िए आज की सबसे खास खबर : नोएडा एयरपोर्ट के बराबर में विराजमान होंगे विश्व के सबसे बड़े भोलेनाथ, योगी आदित्यनाथ...

नोएडा एयरपोर्ट के बराबर में विराजमान होंगे विश्व के सबसे बड़े भोलेनाथ, योगी आदित्यनाथ...

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसमें चार चांद लगाने के लिए यमुना विकास प्राधिकरण लगातार तैयारी और मेहनत कर रही है। अब इन 4 चांद को 8 करने के लिए भगवान भोलेनाथ की सबसे बड़ी प्रतिमा नोएडा एयरपोर्ट के ठीक बराबर में लगाई जाएगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है। भगवान भोलेनाथ की यह प्रतिमा विश्व की सबसे बड़ी होगी, जो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बिल्कुल बराबर में स्थापित की जाएगी।

इस संस्था ने 200 एकड़ जमीन मांगी
जानकारी के अनुसार भगवान भोलेनाथ की इस प्रतिमा को लगाने के लिए ईशा फाउंडेशन ने योगी आदित्यनाथ से जमीन मांगी है। इसी फाउंडेशन ने तमिलनाडु में भोलेनाथ की सबसे बड़ी प्रतिमा लगाई और यही फाउंडेशन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ठीक बराबर में भगवान भोलेनाथ की सबसे बड़ी प्रतिमा लगाना चाहती है। इसके लिए फाउंडेशन के संस्थापक सतगुरु जग्गी वासुदेव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की। फाउंडेशन ने योगी आदित्यनाथ से 200 एकड़ जमीन मांगी है। इसके लिए यमुना विकास प्राधिकरण ने अमरपुर पालका गांव में जमीन देने का चयन किया है।

प्रतिमा की ऊंचाई कितनी होगी
अब फैसला लिया गया है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बराबर में भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसकी ऊंचाई सबसे ज्यादा होगी। जानकारी के मुताबिक भगवान भोलेनाथ की इस प्रतिमा की ऊंचाई 260 फीट होगी। यह भगवान शिव की प्रतिमाओं में पूरे देश में सबसे बड़ी होगी। अभी तक भगवान भोलेनाथ की सबसे बड़ी प्रतिमा तमिलनाडु में स्थित ईशा योग परिसर में है। जिसकी ऊंचाई 112 फिट है, लेकिन यह उससे भी ऊंची होगी।

देश-दुनिया के निवेशकों के लिए पहली पसंद बना गौतमबुद्ध नगर
उत्तर प्रदेश में जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है, तब से गौतमबुद्ध नगर में विकास की रफ्तार काफी तेज हो गई है। अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि गौतमबुद्ध नगर जिले को उत्तर प्रदेश सरकार ने औद्योगिक नगरी का दर्जा दिया है। यहां पर बड़ी-बड़ी कंपनियों और इंडस्ट्री आ रही है। हम यह भी कह सकते हैं कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की वजह से गौतमबुद्ध नगर देश-दुनिया के निवेशकों के लिए पहली पसंद बन गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.