आज करें मां कात्यायनी की पूजा, शहद अर्पित करने से हो जाएंगे सभी कष्ट दूर

नवरात्रि का छठा दिन : आज करें मां कात्यायनी की पूजा, शहद अर्पित करने से हो जाएंगे सभी कष्ट दूर

आज करें मां कात्यायनी की पूजा, शहद अर्पित करने से हो जाएंगे सभी कष्ट दूर

Google Photo | मां कात्यायनी

Greater Noida News : शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है। आज के दिन कात्यायनी माता रानी की पूजा की जाती है। कात्यायनी मां शांति की देवी है। इसलिए सुबह जल्दी स्नान करने के बाद माता रानी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके व्यक्तित्व में सुधार आएगा और सभी कष्ट दूर हो जाएंगे। माना जाता है कि मां कात्यायनी को शहर अर्पित करने से पॉजिटिव एनर्जी आती है। माता रानी को शहद अर्पित करने से बुरे विचार खत्म होते हैं। कात्यायनी को सफलता और यश का प्रतीक भी माना जाता है।

गुलाब के फूल अर्पित करें
माता कात्यायनी नवरात्रि में मां दुर्गा का छठा रूप है। माता रानी शेर पर सवार होती है और उनकी चार भुजा है। उनके एक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में कमल है। माना जाता है कि माता रानी को लाल रंग के फूल काफी पसंद है, इसलिए उनको लाल रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से भक्त को शांति मिलेगी। माता रानी को लाल गुलाब के फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। 

जरूरतमंदों को दान जरूर करें
नवरात्रि के छठे दिन हिंदुओं को मां दुर्गा के छठे रूप कात्यायनी की पूजा अवश्य करनी चाहिए। माता रानी की कृपा बनी रहे, इसके लिए लाल रंग के गुलाब के फूल और शहद अर्पित करना चाहिए। इससे आपके अंदर पॉजिटिव एनर्जी आएगी और सारे दुख दूर हो जाएंगे। शहर अर्पित करने के बाद माना जाता है कि बुरे विचार खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा जरूरतमंद को दान जरूर करें।

मां कात्यायनी का मंत्र
कात्यायनी  महमाये, महायोगिन्यधीश्वरी।
नन्दगोपसुतं देवी, पति मे कुरु ते नमः।।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.