आईएएस बीएन सिंह बोले- आधी रात में भी याद करोगे तो दौड़ा चला आऊंगा, 24 गांव के यादवों ने दिया समर्थन

लोकसभा चुनाव 2024 : आईएएस बीएन सिंह बोले- आधी रात में भी याद करोगे तो दौड़ा चला आऊंगा, 24 गांव के यादवों ने दिया समर्थन

आईएएस बीएन सिंह बोले- आधी रात में भी याद करोगे तो दौड़ा चला आऊंगा, 24 गांव के यादवों ने दिया समर्थन

Tricity Today | आईएएस बीएन सिंह मैदान में उतरे

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार आईएएस बीएन सिंह का सिकंदराबाद विधानसभा में 24 गांवों के यादवों ने जोरदार स्वागत किया। बीएन सिंह का ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने भी स्वागत करके समर्थन दिया। 24 गांवों के यादवों ने सिकंदराबाद विधानसभा के आढा गांव में पंचायत की। जिसमें भाजपा से गौतमबुद्ध नगर लोकसभा से पार्टी के प्रबल दावेदार बीएन सिंह को बुलाकर जोरदार स्वागत किया। इस पंचायत में यादवों ने कहा कि बीजेपी ने मध्यप्रदेश में यादव समाज को बहुत बड़ा तोहफा देकर यादव समाज का सम्मान बढ़ाया है। बीजेपी ने मध्यप्रदेश में यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा दिया है। जो कभी यादव समाज ने मध्यप्रदेश के बार में सोचा तक नहीं होगा। 

बीएन सिंह का यादव समाज ने किया स्वागत
यादव समाज के लोगों ने कहा कि बीएन सिंह पढ़े-लिखे गुणवान सभ्य व्यक्ति है। इस तरह के लोगों को ही बीजेपी को टिकट देना चाहिए। यादवों ने बीएन सिंह को पुरजोर समर्थन करते हुए बीजेपी से टिकट दिए जाने की मांग भी बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व से की। विधानसभा के 24 गांवों के यादवों ने बीएन सिंह का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। बीएन सिंह ने सभी 24 गांवों से पहुंचे यादव समाज के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि आप लोगों के प्यार और सम्मान पाकर बेहद खुशी मिल रही है। आप लोगों का सम्मान युहीं मिलता रहे। 

बीएन सिंह बोले- आधी रात में भी याद करोगे तो दौड़ा चला आऊंगा
उन्होंने आगे कहा कि वह अब समाज की सेवा करने के लिए सब कुछ छोड़कर लोगों के बीच में रहते है। आप जैसे लोगों के लिए दरवाजे हमेशा खुले हुए है। आधी रात में भी याद करोगे तो दौड़ा चला आऊंगा। यादव समाज के 24 गांवों के बीएन सिंह का स्वागत करने वाले लोगों में प्रधान रविद यादव आढा, रामचंद्र यादव, रणवीर सिंह, डॉक्टर राजपाल सिंह, उदल सिंह, राकेश यादव, सतेंद सिंह, बथवा मास्टर, राजवीर सिंह, प्रकाश सिंह, प्रेमपाल, रोहिताश यादव, निर्मल प्रधान, रविंद्र यादव, रघुनाथ, धीरज सिंह और पप्पी यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.