यमुना प्राधिकरण ने मनाया पर्व, सीईओ डॉ.अरुण सिंह ने कमर्चारियों को लगाया प्यार का रंग

Holi 2024 : यमुना प्राधिकरण ने मनाया पर्व, सीईओ डॉ.अरुण सिंह ने कमर्चारियों को लगाया प्यार का रंग

यमुना प्राधिकरण ने मनाया पर्व, सीईओ डॉ.अरुण सिंह ने कमर्चारियों को लगाया प्यार का रंग

Tricity Today | यमुना प्राधिकरण ने मनाया पर्व

Greater Noida News : यमुना विकास प्राधिकरण (Yamuna Authority) में धूमधाम के साथ होली का त्यौहार मनाया गया। सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह (CEO Arunvir Singh) ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को गुलाल लगाया। उन्होंने कहा, "होली का यह पर्व भारत के हर नागरिक के लिए बेहद खास है। इसलिए हमें सभी गिले-शिकवे दूर करके एक साथ गले लगना चाहिए।" 

सीईओ ने कहा- कर्मचारियों के बिना हम अधूरे
सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने आगे कहा, "हम सभी कर्मचारियों को एक समान मानते हैं। प्राधिकरण में काम करने वाला हर कर्मचारी शहर में विकास को गति दे रहा है। अगर कर्मचारी नहीं होते तो विकास की गति थम जाती। इसलिए हमें छोटे से छोटे कर्मचारियों को भी सम्मान देना चाहिए।"

कब है होली
आपको बता दें कि होलिका दहन 24 मार्च को किया जा रहा है। उसके बाद अगले दिन 25 मार्च को होली का त्यौहार है। हालांकि, कुछ लोग 26 मार्च को होली मना रहे हैं। काशी में होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। कुछ ज्योतिषियों का कहना है कि इस बार होली के दिन मेष राशि, वृषभ राशि, सिंह राशि, धनुष राशि और मकर राशि के लोगों पर ज्यादा प्रभाव पड़ेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.